![]()
- Hindi News
- National
- Mohan Bhagvat Say You Were Displaced Due To Extremism, But Will Go Back As Hindu And Bharatbhakt
नई दिल्ली3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कश्मीरी पंडितों के नए साल यानी नवरेह के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कश्मीरी हिंदुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा- चरमपंथ के कारण आप लोगों को कश्मीर से विस्थापित होना पड़ा, लेकिन अब आप हिंदू और भारतभक्त के रूप में वापस जाएंगे। अपने संबोधन में उन्होंने विवेक अग्निहोत्री की बहुचर्चित फिल्म कश्मीर फाइल्स का भी जिक्र किया।
संघ प्रमुख का पूरा बयान पढ़ने से पहले से पहले पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए…
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ कश्मीरी पंडितों की कहानी को बयां कर रही है। कुछ लोग इसके पक्ष में हैं तो कुछ इसके खिलाफ हैं। फिल्म ने कश्मीरी पंडितों की भयानक त्रासदी की एक दुर्भाग्यपूर्ण वास्तविकता को दिखाया है, जिसने हम सभी को झकझोर दिया है।
कश्मीरी पंडित पिछले 3-4 दशकों से अपने ही देश में अपने घर से विस्थापित होने का खामियाजा भुगत रहे हैं। यह जरूरी है कि हम इस स्थिति में हार स्वीकार न करें और चुनौतियों का सामना करें। हम इस तरह से जिएंगे कि कोई हमें विस्थापित करने की हिम्मत न करे।
उन्होंने कहा- पहले मैंने कहा था कि कश्मीरी पंडितों के मुद्दे को जन जागरूकता और कला जैसे माध्यम से हल किया जाएगा। 370 हटाना होगा। 2011 के बाद हमारे सामूहिक प्रयासों के कारण आज आर्टिकल 370 हट गया है।
Hindi NewsNationalMohan Bhagvat Say You Were Displaced Due To Extremism, But Will Go Back As Hindu And Bharatbhaktनई दिल्ली3 घंटे पहलेकॉपी लिंककश्मीरी पंडितों के नए साल यानी नवरेह के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कश्मीरी हिंदुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा- चरमपंथ के कारण आप लोगों को कश्मीर से विस्थापित होना पड़ा, लेकिन अब आप हिंदू और भारतभक्त के रूप में वापस जाएंगे। अपने संबोधन में उन्होंने विवेक अग्निहोत्री की बहुचर्चित फिल्म कश्मीर फाइल्स का भी जिक्र किया।संघ प्रमुख का पूरा बयान पढ़ने से पहले से पहले पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए…संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ कश्मीरी पंडितों की कहानी को बयां कर रही है। कुछ लोग इसके पक्ष में हैं तो कुछ इसके खिलाफ हैं। फिल्म ने कश्मीरी पंडितों की भयानक त्रासदी की एक दुर्भाग्यपूर्ण वास्तविकता को दिखाया है, जिसने हम सभी को झकझोर दिया है।कश्मीरी पंडित पिछले 3-4 दशकों से अपने ही देश में अपने घर से विस्थापित होने का खामियाजा भुगत रहे हैं। यह जरूरी है कि हम इस स्थिति में हार स्वीकार न करें और चुनौतियों का सामना करें। हम इस तरह से जिएंगे कि कोई हमें विस्थापित करने की हिम्मत न करे।उन्होंने कहा- पहले मैंने कहा था कि कश्मीरी पंडितों के मुद्दे को जन जागरूकता और कला जैसे माध्यम से हल किया जाएगा। 370 हटाना होगा। 2011 के बाद हमारे सामूहिक प्रयासों के कारण आज आर्टिकल 370 हट गया है।