नवजोत सिद्धू को कांग्रेस का झटका:उत्तराखंड में प्रचार के लिए नहीं बनाया स्टार कैंपेनर, मुख्यमंत्री चन्नी को दी लिस्ट में जगह

नवजोत सिद्धू को कांग्रेस का झटका:उत्तराखंड में प्रचार के लिए नहीं बनाया स्टार कैंपेनर, मुख्यमंत्री चन्नी को दी लिस्ट में जगह

news image

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Star Campaigner Not Made For Campaigning In Uttarakhand, Chief Minister Channi Got Place

चंडीगढ़3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने नवजोत सिद्धू को बड़ा झटका दिया है। उन्हें उत्तराखंड में प्रचार के लिए कांग्रेस ने अपनी स्टार कैंपेनर लिस्ट में शामिल नहीं किया है। कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और डॉक्टर मनमोहन सिंह समेत 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है। इनमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम भी शामिल है, लेकिन सिद्धू का नाम गायब है। सिद्धू के लिए यह बड़ा झटका इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि वह अपनी लोकप्रियता के बल पर ही पंजाब में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दावा ठोक रहे हैं। कांग्रेस ने उत्तराखंड में उनकी लोकप्रियता के दावे को तरजीह नहीं दी।

उत्तराखंड के लिए कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट।

उत्तराखंड के लिए कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट।

कांग्रेस में बढ़ा सीएम चन्नी का कद
हाईकमान ने साफ इशारा कर दिया है कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का कद कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ चुका है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस हाईकमान ने चन्नी को तरजीह दी है। इससे पहले जब लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत हुई तो राहुल गांधी सीएम चन्नी को ही साथ लेकर गए थे। सिद्धू पंजाब कांग्रेस का काफिला लेकर अलग से लखीमपुर खीरी पहुंचे थे।

फिर संकेत, पंजाब में सीएम चेहरा चन्नी ही
पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा चरणजीत सिंह चन्नी ही होंगे, यह संकेत फिर कांग्रेस हाईकमान ने दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ चरणजीत चन्नी को तरजीह देने को पार्टी की तरफ से सिद्धू के लिए भी इशारा समझा जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस ने चन्नी को चमकौर साहिब के साथ बतौर सीट से भी टिकट देकर विरोधियों समेत कांग्रेस को भी चौंका दिया था। चन्नी के सहारे कांग्रेस पंजाब में करीब 32% दलित वोट बैंक पर नजर जमाए बैठी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद कांग्रेस ने अचानक बिना किसी दावे के चरणजीत चन्नी को पंजाब के इतिहास में पहला दलित मुख्यमंत्री बना दिया था।

Hindi NewsLocalPunjabStar Campaigner Not Made For Campaigning In Uttarakhand, Chief Minister Channi Got Placeचंडीगढ़3 घंटे पहलेकॉपी लिंककांग्रेस ने नवजोत सिद्धू को बड़ा झटका दिया है। उन्हें उत्तराखंड में प्रचार के लिए कांग्रेस ने अपनी स्टार कैंपेनर लिस्ट में शामिल नहीं किया है। कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और डॉक्टर मनमोहन सिंह समेत 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है। इनमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम भी शामिल है, लेकिन सिद्धू का नाम गायब है। सिद्धू के लिए यह बड़ा झटका इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि वह अपनी लोकप्रियता के बल पर ही पंजाब में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दावा ठोक रहे हैं। कांग्रेस ने उत्तराखंड में उनकी लोकप्रियता के दावे को तरजीह नहीं दी।उत्तराखंड के लिए कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट।कांग्रेस में बढ़ा सीएम चन्नी का कदहाईकमान ने साफ इशारा कर दिया है कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का कद कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ चुका है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस हाईकमान ने चन्नी को तरजीह दी है। इससे पहले जब लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत हुई तो राहुल गांधी सीएम चन्नी को ही साथ लेकर गए थे। सिद्धू पंजाब कांग्रेस का काफिला लेकर अलग से लखीमपुर खीरी पहुंचे थे।फिर संकेत, पंजाब में सीएम चेहरा चन्नी हीपंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा चरणजीत सिंह चन्नी ही होंगे, यह संकेत फिर कांग्रेस हाईकमान ने दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ चरणजीत चन्नी को तरजीह देने को पार्टी की तरफ से सिद्धू के लिए भी इशारा समझा जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस ने चन्नी को चमकौर साहिब के साथ बतौर सीट से भी टिकट देकर विरोधियों समेत कांग्रेस को भी चौंका दिया था। चन्नी के सहारे कांग्रेस पंजाब में करीब 32% दलित वोट बैंक पर नजर जमाए बैठी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद कांग्रेस ने अचानक बिना किसी दावे के चरणजीत चन्नी को पंजाब के इतिहास में पहला दलित मुख्यमंत्री बना दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *