![]()
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Pilibheet
- Varun Gandhi Said Proving The Audio As Mine Is Wrong: A Day Ago, The Audio Of BJP MP Came, Said BJP Candidate Put A Dagger In My Back, Vote For SP Candidate
पीलीभीत5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- वीडियो
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भाजपा सांसद वरुण गांधी के नाम से एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो लोगों की बातचीत है। एक शख्स भाजपा कार्यकर्ता से कह रहा है कि सपा के उम्मीदवार को वोट दीजिए, भाजपा को नहीं। भाजपा वाले को मैंने नाली से निकाल कर नेता बनाया। उसने मेरे पीठ में खंजर भोंक दिया। मेरी और मेरी मां की राजनीति चोर और बेईमान को सपोर्ट नहीं करेगी। हेमराज को वोट दे दो। इसमें भाजपा प्रत्याशी स्वामी प्रवक्ता नंद की आलोचना भी की गई है।
सोशल मीडिया में इस ऑडियो को वरुण का बताकर वायरल किया जा रहा है। हालांकि भास्कर ने जब वरुण से बात की उन्होंने इनकार किया। उन्होंने कहा कि ऑडियो में कहीं नाम का जिक्र नहीं है। इस ऑडियो को मेरा ऑडियो साबित करना गलत है।
दरअसल, वरुण गांधी पहले भी कई बार अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं। ऐसे में लोगों में चर्चा है कि वायरल ऑडियो में वरुण हैं और भाजपा से नाराजगी के चलते सपा के उम्मीदवार को जिताने की बात कह रहे हैं।
वायरल ऑडियो में बातचीत के कुछ अंश
- नाली से उठाकर लाया था उसको, उसने मेरी पीठ पर खंजर भोंक दिया, जिस आदमी ने बनाया, उसका साथ नहीं दिया तो जनता का क्या साथ देगा। मैंने जिला पंचायत बनाया, उसमें भी 2 करोड़ में बिक गया।
- सामने हेमराज खड़े हैं उसको वोट दो और किसको दोगे, गधे की पूछ को तो दोगे नहीं वोट?
- वो मेरे सामने चुनाव लड़ा, मगर गद्दार तो नहीं है न! उसका दिल साफ है, भले वो चुनाव लड़ा, मगर मेरे थाल में खाकर थूका तो नहीं।
स्वामी प्रवक्ता नंद बोले- मुझे कुछ नहीं कहना
वायरल ऑडियो में जिस भाजपा प्रत्याशी स्वामी प्रवक्ता नंद का जिक्र हो रहा है, उन्हें पीलीभीत की पृथला विधानसभा से भाजपा ने उतारा है। वह बीते पंचायत चुनाव में सपा में शामिल हो गए थे और फिर भाजपा में वापस आ गए थे। वायरल ऑडियो पर स्वामी प्रवक्ता नंद से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा कि मुझे इस पूरे मामले पर कुछ नहीं कहना। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व खुद पूरे मामले को देखेगा।
हेमराज बोले- जनता की आवाज उठा रहे हैं सांसद
बरखेड़ा विधानसभा से सपा प्रत्याशी हेमराज वर्मा ने कहा कि यह अलग बात है कि मैंने वरुण गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा और मैं हार गया। वह सांसद हो गए। जनप्रतिनिधियों का यही काम होता है कि अगर वह सरकार में हैं तो जनता के लिए काम करें और अच्छे-अच्छे कानून बनवाएं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार किसी मुद्दे पर कोई काम नहीं कर पाई। न ही जनता से जुड़े किसी मुद्दे पर सांसद की बात मानी गई। इसलिए वह जनता की आवाज उठाने लगे।
Hindi NewsLocalUttar pradeshPilibheetVarun Gandhi Said Proving The Audio As Mine Is Wrong: A Day Ago, The Audio Of BJP MP Came, Said BJP Candidate Put A Dagger In My Back, Vote For SP Candidateपीलीभीत5 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोउत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भाजपा सांसद वरुण गांधी के नाम से एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो लोगों की बातचीत है। एक शख्स भाजपा कार्यकर्ता से कह रहा है कि सपा के उम्मीदवार को वोट दीजिए, भाजपा को नहीं। भाजपा वाले को मैंने नाली से निकाल कर नेता बनाया। उसने मेरे पीठ में खंजर भोंक दिया। मेरी और मेरी मां की राजनीति चोर और बेईमान को सपोर्ट नहीं करेगी। हेमराज को वोट दे दो। इसमें भाजपा प्रत्याशी स्वामी प्रवक्ता नंद की आलोचना भी की गई है।सोशल मीडिया में इस ऑडियो को वरुण का बताकर वायरल किया जा रहा है। हालांकि भास्कर ने जब वरुण से बात की उन्होंने इनकार किया। उन्होंने कहा कि ऑडियो में कहीं नाम का जिक्र नहीं है। इस ऑडियो को मेरा ऑडियो साबित करना गलत है।दरअसल, वरुण गांधी पहले भी कई बार अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं। ऐसे में लोगों में चर्चा है कि वायरल ऑडियो में वरुण हैं और भाजपा से नाराजगी के चलते सपा के उम्मीदवार को जिताने की बात कह रहे हैं।वायरल ऑडियो में बातचीत के कुछ अंशनाली से उठाकर लाया था उसको, उसने मेरी पीठ पर खंजर भोंक दिया, जिस आदमी ने बनाया, उसका साथ नहीं दिया तो जनता का क्या साथ देगा। मैंने जिला पंचायत बनाया, उसमें भी 2 करोड़ में बिक गया।सामने हेमराज खड़े हैं उसको वोट दो और किसको दोगे, गधे की पूछ को तो दोगे नहीं वोट?वो मेरे सामने चुनाव लड़ा, मगर गद्दार तो नहीं है न! उसका दिल साफ है, भले वो चुनाव लड़ा, मगर मेरे थाल में खाकर थूका तो नहीं।स्वामी प्रवक्ता नंद बोले- मुझे कुछ नहीं कहनावायरल ऑडियो में जिस भाजपा प्रत्याशी स्वामी प्रवक्ता नंद का जिक्र हो रहा है, उन्हें पीलीभीत की पृथला विधानसभा से भाजपा ने उतारा है। वह बीते पंचायत चुनाव में सपा में शामिल हो गए थे और फिर भाजपा में वापस आ गए थे। वायरल ऑडियो पर स्वामी प्रवक्ता नंद से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा कि मुझे इस पूरे मामले पर कुछ नहीं कहना। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व खुद पूरे मामले को देखेगा।हेमराज बोले- जनता की आवाज उठा रहे हैं सांसदबरखेड़ा विधानसभा से सपा प्रत्याशी हेमराज वर्मा ने कहा कि यह अलग बात है कि मैंने वरुण गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा और मैं हार गया। वह सांसद हो गए। जनप्रतिनिधियों का यही काम होता है कि अगर वह सरकार में हैं तो जनता के लिए काम करें और अच्छे-अच्छे कानून बनवाएं।उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार किसी मुद्दे पर कोई काम नहीं कर पाई। न ही जनता से जुड़े किसी मुद्दे पर सांसद की बात मानी गई। इसलिए वह जनता की आवाज उठाने लगे।
