![]()
- Hindi News
- National
- Narendra Modi Vs Jawaharlal Nehru | PM Modi Reply On India Inflation In Lok Sabha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने के दौरान कांग्रेस को जमकर घेरा। इस दौरान देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम बार-बार लिया। कांग्रेस के शासन काल की महंगाई और गरीबी का जिक्र किया।
PM ने कहा, ‘कांग्रेस के समय में महंगाई को लेकर पंडित नेहरू ने लालकिले से क्या कहा था। पंडित नेहरू, देश के पहले पीएम लाल किले से क्या बोले थे। आज तो नेहरू जी ही नेहरू जी हैं। मजा लीजिए आज। आपके नेता कहेंगे मजा आ गया। पंडित नेहरू जी ने लाल किले से कहा था और ये उस जमाने में कहा गया था, जब ग्लोबलाइजेशन नहीं था। उस समय नेहरू जी ने कहा था कि कभी-कभी कोरिया में लड़ाई भी हमें प्रभावित करती है। इसके चलते वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाती हैं।’
मोदी ने कहा- देश के पहले प्रधानमंत्री ने महंगाई पर हाथ खड़े कर दिए थे
उन्होंने कहा, ‘देश का पहला प्रधानमंत्री भी महंगाई पर हाथ ऊपर कर देता है। पंडित नेहरू जी आगे कहते हैं- अगर अमेरिका में भी कुछ हो जाता है, तो इसका असर भी वस्तुओं की कीमत पर पड़ता है। तब महंगाई की समस्या कितनी गंभीर थी कि नेहरू जी को भी हाथ खड़े करने पड़े थे। अगर कांग्रेस सरकार आज सत्ता में होती तो ये देश का नसीब है कि देश बच गया।’
मोदी ने कहा, ‘आज अगर आप होते तो महंगाई को कोरोना के खाते में जमाकर निकल जाते, लेकिन हम इस समस्या के समाधान के लिए पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। आज दुनिया में अमेरिका जैसे देशों में महंगाई 7 फीसदी है, लेकिन हम किसी पर ठीकरा फोड़कर भाग जाने वालों में से नहीं हैं। हम ईमानदारी से कोशिश करने वालों में से हैं।’
गरीबी पर भी कांग्रेस को घेरा
मोदी ने कहा, ‘इस सदन में गरीबी कम करने के भी आंकड़े दिए गए, लेकिन एक बात भूल गए। इस देश का गरीब इतना विश्वासघाती नहीं है कि कोई सरकार उसकी भलाई के काम करे और वो फिर उसी को सत्ता से बाहर कर दे। ये देश के गरीब के स्वभाव में नहीं है। आपकी यह दुर्दशा इसीलिए आई क्योंकि आप बातों से ही गरीब को मनाते थे, लेकिन इस देश का गरीब इतना जागरूक है कि आपको 44 सीटों पर लाकर रोक दिया।’

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस 1971 से गरीबी हटाओ के नारे पर जीतती रही। 40 साल बाद गरीबी तो हटी नहीं, लेकिन कांग्रेस सरकार ने नई परिभाषा दे दी। जब ये लोग चिल्लाते हैं, तो जान जाते हैं चोट बहुत गहरी है, कुछ लोग भाग जाते हैं, बाकी लोगों को झेलना पड़ता है।’
Hindi NewsNationalNarendra Modi Vs Jawaharlal Nehru | PM Modi Reply On India Inflation In Lok Sabhaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने के दौरान कांग्रेस को जमकर घेरा। इस दौरान देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम बार-बार लिया। कांग्रेस के शासन काल की महंगाई और गरीबी का जिक्र किया।PM ने कहा, ‘कांग्रेस के समय में महंगाई को लेकर पंडित नेहरू ने लालकिले से क्या कहा था। पंडित नेहरू, देश के पहले पीएम लाल किले से क्या बोले थे। आज तो नेहरू जी ही नेहरू जी हैं। मजा लीजिए आज। आपके नेता कहेंगे मजा आ गया। पंडित नेहरू जी ने लाल किले से कहा था और ये उस जमाने में कहा गया था, जब ग्लोबलाइजेशन नहीं था। उस समय नेहरू जी ने कहा था कि कभी-कभी कोरिया में लड़ाई भी हमें प्रभावित करती है। इसके चलते वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाती हैं।’मोदी ने कहा- देश के पहले प्रधानमंत्री ने महंगाई पर हाथ खड़े कर दिए थेउन्होंने कहा, ‘देश का पहला प्रधानमंत्री भी महंगाई पर हाथ ऊपर कर देता है। पंडित नेहरू जी आगे कहते हैं- अगर अमेरिका में भी कुछ हो जाता है, तो इसका असर भी वस्तुओं की कीमत पर पड़ता है। तब महंगाई की समस्या कितनी गंभीर थी कि नेहरू जी को भी हाथ खड़े करने पड़े थे। अगर कांग्रेस सरकार आज सत्ता में होती तो ये देश का नसीब है कि देश बच गया।’मोदी ने कहा, ‘आज अगर आप होते तो महंगाई को कोरोना के खाते में जमाकर निकल जाते, लेकिन हम इस समस्या के समाधान के लिए पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। आज दुनिया में अमेरिका जैसे देशों में महंगाई 7 फीसदी है, लेकिन हम किसी पर ठीकरा फोड़कर भाग जाने वालों में से नहीं हैं। हम ईमानदारी से कोशिश करने वालों में से हैं।’गरीबी पर भी कांग्रेस को घेरामोदी ने कहा, ‘इस सदन में गरीबी कम करने के भी आंकड़े दिए गए, लेकिन एक बात भूल गए। इस देश का गरीब इतना विश्वासघाती नहीं है कि कोई सरकार उसकी भलाई के काम करे और वो फिर उसी को सत्ता से बाहर कर दे। ये देश के गरीब के स्वभाव में नहीं है। आपकी यह दुर्दशा इसीलिए आई क्योंकि आप बातों से ही गरीब को मनाते थे, लेकिन इस देश का गरीब इतना जागरूक है कि आपको 44 सीटों पर लाकर रोक दिया।’उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस 1971 से गरीबी हटाओ के नारे पर जीतती रही। 40 साल बाद गरीबी तो हटी नहीं, लेकिन कांग्रेस सरकार ने नई परिभाषा दे दी। जब ये लोग चिल्लाते हैं, तो जान जाते हैं चोट बहुत गहरी है, कुछ लोग भाग जाते हैं, बाकी लोगों को झेलना पड़ता है।’
