पंजाब के AAP विधायक उगोके फिर सुर्खियों में:जिस स्कूल में मां सफाईकर्मी; वहां चीफ गेस्ट बनकर पहुंचा MLA बेटा; चुनाव में CM को हराया था

news image

चंडीगढ़29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक लाभ सिंह उगोके फिर चर्चा में हैं। उनकी मां बलदेव कौर जिस सरकारी स्कूल में सफाई कर्मचारी हैं, वहीं उगोके चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे। उगोके वही शख्स हैं, जिन्होंने कांग्रेस सरकार में CM रहे चरणजीत चन्नी को भदौड़ विधानसभा सीट से हराया था। उगोके गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़े हैं। वहां उनकी मां कच्चे कर्मचारी के तौर पर सफाई का काम करती हैं। खुद उगोके भी छोटे होते हुए मां की मदद के लिए यहां झाड़ू लगा चुके हैं। स्कूल की तरफ से कार्यक्रम के लिए इन्हें आमंत्रित किया गया था।

स्कूल में रिबन काटते विधायक लाभ सिंह उगोके

स्कूल में रिबन काटते विधायक लाभ सिंह उगोके

MLA बोले- मां की कमाई से ही घर खर्च चला
उगोके कहते हैं कि क्या हुआ, जो आज मैं MLA बन गया। मां बलदेव कौर की कमाई ही पहले हमारे लिए सबसे बड़ा इनकम सोर्स था। उनकी कमाई पर ही हमारा घर चलता था। अब मां पर कमाई का कोई दबाव नहीं है। मुझे विधायक की सेलरी मिलती है और पत्नी भी सिलाई से पैसे कमाती हैं। मां काम चालू रखना चाहती है तो मेरा विधायक होने का रूतबा उनके काम के आगे नहीं आएगा। मेरे विधायक बनने पर मां ने कहा कि मैं अपना काम जारी रखूंगी तो मुझे कोई एतराज नहीं था।

स्कूल के स्टाफ के साथ विधायक लाभ सिंह उगोके

स्कूल के स्टाफ के साथ विधायक लाभ सिंह उगोके

मां बोलीं- मेरे काम करने में कोई बुराई नहीं
विधायक उगोके की तरह उनकी मां बलदेव कौर भी अपने काम से खुश हैं। वह कहती हैं कि मुझे इस बात में कोई बुराई नहीं लगती कि मेरा बेटा MLA है और मैं सफाई कर्मचारी का काम करती हूं। वह सरकार से जरूर मांग करती हैं कि उन्हें लंबे समय से काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों पर ध्यान देना चाहिए। मेरा बेटा आज MLA बन गया लेकिन हर मां इतनी खुशकिस्मत नहीं होती।

चंडीगढ़29 मिनट पहलेकॉपी लिंकपंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक लाभ सिंह उगोके फिर चर्चा में हैं। उनकी मां बलदेव कौर जिस सरकारी स्कूल में सफाई कर्मचारी हैं, वहीं उगोके चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे। उगोके वही शख्स हैं, जिन्होंने कांग्रेस सरकार में CM रहे चरणजीत चन्नी को भदौड़ विधानसभा सीट से हराया था। उगोके गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़े हैं। वहां उनकी मां कच्चे कर्मचारी के तौर पर सफाई का काम करती हैं। खुद उगोके भी छोटे होते हुए मां की मदद के लिए यहां झाड़ू लगा चुके हैं। स्कूल की तरफ से कार्यक्रम के लिए इन्हें आमंत्रित किया गया था।स्कूल में रिबन काटते विधायक लाभ सिंह उगोकेMLA बोले- मां की कमाई से ही घर खर्च चलाउगोके कहते हैं कि क्या हुआ, जो आज मैं MLA बन गया। मां बलदेव कौर की कमाई ही पहले हमारे लिए सबसे बड़ा इनकम सोर्स था। उनकी कमाई पर ही हमारा घर चलता था। अब मां पर कमाई का कोई दबाव नहीं है। मुझे विधायक की सेलरी मिलती है और पत्नी भी सिलाई से पैसे कमाती हैं। मां काम चालू रखना चाहती है तो मेरा विधायक होने का रूतबा उनके काम के आगे नहीं आएगा। मेरे विधायक बनने पर मां ने कहा कि मैं अपना काम जारी रखूंगी तो मुझे कोई एतराज नहीं था।स्कूल के स्टाफ के साथ विधायक लाभ सिंह उगोकेमां बोलीं- मेरे काम करने में कोई बुराई नहींविधायक उगोके की तरह उनकी मां बलदेव कौर भी अपने काम से खुश हैं। वह कहती हैं कि मुझे इस बात में कोई बुराई नहीं लगती कि मेरा बेटा MLA है और मैं सफाई कर्मचारी का काम करती हूं। वह सरकार से जरूर मांग करती हैं कि उन्हें लंबे समय से काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों पर ध्यान देना चाहिए। मेरा बेटा आज MLA बन गया लेकिन हर मां इतनी खुशकिस्मत नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *