पंजाब में मतदान के बाद दावे:गृहमंत्री शाह बोले

news image

चंडीगढ़4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब में मतदान संपन्न होने के बाद नेताओं के जीत को लेकर दावे तेज हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पंजाब में ऐसा विचित्र तरह से मतदान हुआ कि ज्योतिषी के अलावा कोई इसका आकलन नहीं कर सकता। कोई दूसरा नहीं बता पाएगा। वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस जीत रही है। कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी। CM चरणजीत चन्नी ने हमें रास्ता दिखाया है। पंजाब चुनाव के लिए मतगणना 10 मार्च को होगी।

भाजपा पहली बार कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलकर चुनाव लड़ रही है

भाजपा पहली बार कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलकर चुनाव लड़ रही है

पंजाब में मतदान अलग कैसे

पूरे राज्य में एक जैसी लहर नहीं : असल में पंजाब के मालवा क्षेत्र में जहां बंपर वोटिंग हुई है, वहीं माझा और दोआबा में मतदान कम हुआ है। अमृतसर, लुधियाना और जालंधर जैसे बड़े शहरों में मतदान कम हुआ है। पूरे राज्य में एक जैसी लहर नहीं दिखाई दी। मालवा जहां सरकार में बदलाव का जोर दिखा तो माझा और दोआबा में वोटिंग नॉर्मल रही।

कांग्रेस से जुड़ा संयोग : पंजाब में जब भी वोटिंग कम होती है तो कांग्रेस को फायदा होता है। 2012 और 2017 में कांग्रेस इसी तरह सत्ता में आई थी। इस बार भी वोटिंग कम हुई है। हालांकि इसके अलावा पंजाब के वोटिंग ट्रेंड में जब भी वोटिंग % घटा है तो सरकार बदल जाती है। इनमें एक ट्रेंड कांग्रेस के पक्ष में है तो दूसरा खिलाफ है।

कुछ गठबंधन पहली बार : पहली बार अकाली दल और भाजपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। अकाली दल से बसपा से गठबंधन कर लिया। भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव ढींढसा की शिअद संयुक्त से गठजोड़ किया। कांग्रेस पहली बार कैप्टन के बगैर चुनाव लड़ रही है। वहीं 22 किसान संगठनों का संयुक्त समाज मोर्चा भी पहली बार चुनाव मैदान में था।

चन्नी बोले- दोनों सीटें जीत रहा हूं
CM चरणजीत चन्नी ने कहा कि मेरे बारे में कहा जा रहा था कि मैं चुनाव हार रहा हूं। मैंने दोनों जगहों से रिपोर्ट मंगवाई है और मैं चमकौर साहिब और भदौड़ सीट से जीत रहा हूं। पूरे पंजाब से भी रिपोर्ट मंगवा रहे हैं।

सुखबीर कह चुके – क्लीन स्वीप करेंगे
इससे पहले अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल कह चुके कि पंजाब में क्लीन स्वीप करेंगे। अकाली दल 80 से ज्यादा सीटें जीत रहा है।

चंडीगढ़4 घंटे पहलेकॉपी लिंकपंजाब में मतदान संपन्न होने के बाद नेताओं के जीत को लेकर दावे तेज हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पंजाब में ऐसा विचित्र तरह से मतदान हुआ कि ज्योतिषी के अलावा कोई इसका आकलन नहीं कर सकता। कोई दूसरा नहीं बता पाएगा। वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस जीत रही है। कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी। CM चरणजीत चन्नी ने हमें रास्ता दिखाया है। पंजाब चुनाव के लिए मतगणना 10 मार्च को होगी।भाजपा पहली बार कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलकर चुनाव लड़ रही हैपंजाब में मतदान अलग कैसेपूरे राज्य में एक जैसी लहर नहीं : असल में पंजाब के मालवा क्षेत्र में जहां बंपर वोटिंग हुई है, वहीं माझा और दोआबा में मतदान कम हुआ है। अमृतसर, लुधियाना और जालंधर जैसे बड़े शहरों में मतदान कम हुआ है। पूरे राज्य में एक जैसी लहर नहीं दिखाई दी। मालवा जहां सरकार में बदलाव का जोर दिखा तो माझा और दोआबा में वोटिंग नॉर्मल रही।कांग्रेस से जुड़ा संयोग : पंजाब में जब भी वोटिंग कम होती है तो कांग्रेस को फायदा होता है। 2012 और 2017 में कांग्रेस इसी तरह सत्ता में आई थी। इस बार भी वोटिंग कम हुई है। हालांकि इसके अलावा पंजाब के वोटिंग ट्रेंड में जब भी वोटिंग % घटा है तो सरकार बदल जाती है। इनमें एक ट्रेंड कांग्रेस के पक्ष में है तो दूसरा खिलाफ है।कुछ गठबंधन पहली बार : पहली बार अकाली दल और भाजपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। अकाली दल से बसपा से गठबंधन कर लिया। भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव ढींढसा की शिअद संयुक्त से गठजोड़ किया। कांग्रेस पहली बार कैप्टन के बगैर चुनाव लड़ रही है। वहीं 22 किसान संगठनों का संयुक्त समाज मोर्चा भी पहली बार चुनाव मैदान में था।चन्नी बोले- दोनों सीटें जीत रहा हूंCM चरणजीत चन्नी ने कहा कि मेरे बारे में कहा जा रहा था कि मैं चुनाव हार रहा हूं। मैंने दोनों जगहों से रिपोर्ट मंगवाई है और मैं चमकौर साहिब और भदौड़ सीट से जीत रहा हूं। पूरे पंजाब से भी रिपोर्ट मंगवा रहे हैं।सुखबीर कह चुके – क्लीन स्वीप करेंगेइससे पहले अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल कह चुके कि पंजाब में क्लीन स्वीप करेंगे। अकाली दल 80 से ज्यादा सीटें जीत रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *