![]()
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Patiala Central Jail Superintendent Posting Controversy, Punjab Minister Harjot Bains, Sukhbir Badal, Bikram Majithia
चंडीगढ़एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

पटियाला सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट को बदलने को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर सवाल उठने लगे हैं। इसी जेल में ड्रग्स केस में फंसे अकाली नेता बिक्रम मजीठिया बंद हैं। अब जेल मंत्री हरजोत बैंस के बाद अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के करीबी सुच्चा सिंह को यहां सुपरिटेंडेंट लगा दिया गया है।
खास बात यह है कि पहले यहां तैनात शिवराज सिंह को इसी वजह से हटाया गया कि वह मजीठिया को VIP ट्रीटमेंट दे रहे थे। अब सवाल उठ रहा है कि आप सरकार मजीठिया को वीआईपी ट्रीटमेंट से रोकना चाहती है या फिर देना चाहती है?।

पटियाला जेल का दौरा करते मंत्री हरजोत बैंस
मजीठिया से मिलने गए थे सुच्चा सिंह के घर रुके थे सुखबीर
AAP सरकार में जेल मंत्री हरजोत बैंस ने 2 दिन पहले पटियाला जेल का दौरा किया था। उसके बाद अचानक कल जेल सुपरिटेंडेंट को बदल दिया गया है। जैसे ही शिवराज की जगह सुच्चा सिंह को लगाया गया तो उनके बादल परिवार के करीबी होने का राज उजागर हो गया।
1 मार्च को सुखबीर बादल मजीठिया से मिलने गए थे। इसके बाद वह कुछ देर तक पटियाला जेल परिसर में सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ तत्कालीन चीफ वेल्फेयर अफसर रहे सुच्चा सिंह के घर पर रुके थे। इसकी तस्वीरें भी अब बाहर आ गई हैं। इन्हीं सुच्चा सिंह को अब जेलर लगाया गया है।
सुच्चा सिंह ने माना- बादल परिवार से नजदीकी
पटियाला सेंट्रल जेल के नए सुपरिटेंडेंट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह इस बात से इन्कार नहीं करते कि उनकी बादल परिवार से करीबी है। उन्होंने कहा कि 2003 में वह जेल में तैनात थे। तब प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल वहां बंद रहे।
एक अफसर के तौर पर बंदियों के नजदीक होना कोई बड़ी बात नहीं है। इसलिए मैंने उन्हें चाय पर बुलाया था। मैं किसी भी पुराने बंदी को चाय पर बुला सकता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने कभी पोस्टिंग के लिए नहीं कहा। विभाग के प्रमुख ने मेरी साफ छवि के चलते मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है।

जेल सुपरिटेंडेंट के तबादले के आदेश
मंत्री के हस्तक्षेप के बाद हुए ऑर्डर : ADGP जेल
पंजाब के ADGP जेल पीके सिन्हा ने कहा कि यह आदेश मंत्री के हस्तक्षेप के बाद जारी किए गए हैं। मुझे इस बारे में कुछ और नहीं कहना है। इस बारे में मंत्री हरजोत बैंस से संपर्क नहीं हो सका।
यह भी पढ़ें : MLA परगट ने केजरीवाल और CM मान से जवाब मांगा ; यूथ कांग्रेस बोली- कैप्टन वाली राह पर AAP सरकार
Hindi NewsLocalPunjabPatiala Central Jail Superintendent Posting Controversy, Punjab Minister Harjot Bains, Sukhbir Badal, Bikram Majithiaचंडीगढ़एक घंटा पहलेकॉपी लिंकपटियाला सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट को बदलने को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर सवाल उठने लगे हैं। इसी जेल में ड्रग्स केस में फंसे अकाली नेता बिक्रम मजीठिया बंद हैं। अब जेल मंत्री हरजोत बैंस के बाद अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के करीबी सुच्चा सिंह को यहां सुपरिटेंडेंट लगा दिया गया है।खास बात यह है कि पहले यहां तैनात शिवराज सिंह को इसी वजह से हटाया गया कि वह मजीठिया को VIP ट्रीटमेंट दे रहे थे। अब सवाल उठ रहा है कि आप सरकार मजीठिया को वीआईपी ट्रीटमेंट से रोकना चाहती है या फिर देना चाहती है?।पटियाला जेल का दौरा करते मंत्री हरजोत बैंसमजीठिया से मिलने गए थे सुच्चा सिंह के घर रुके थे सुखबीरAAP सरकार में जेल मंत्री हरजोत बैंस ने 2 दिन पहले पटियाला जेल का दौरा किया था। उसके बाद अचानक कल जेल सुपरिटेंडेंट को बदल दिया गया है। जैसे ही शिवराज की जगह सुच्चा सिंह को लगाया गया तो उनके बादल परिवार के करीबी होने का राज उजागर हो गया।1 मार्च को सुखबीर बादल मजीठिया से मिलने गए थे। इसके बाद वह कुछ देर तक पटियाला जेल परिसर में सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ तत्कालीन चीफ वेल्फेयर अफसर रहे सुच्चा सिंह के घर पर रुके थे। इसकी तस्वीरें भी अब बाहर आ गई हैं। इन्हीं सुच्चा सिंह को अब जेलर लगाया गया है।सुच्चा सिंह ने माना- बादल परिवार से नजदीकीपटियाला सेंट्रल जेल के नए सुपरिटेंडेंट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह इस बात से इन्कार नहीं करते कि उनकी बादल परिवार से करीबी है। उन्होंने कहा कि 2003 में वह जेल में तैनात थे। तब प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल वहां बंद रहे।एक अफसर के तौर पर बंदियों के नजदीक होना कोई बड़ी बात नहीं है। इसलिए मैंने उन्हें चाय पर बुलाया था। मैं किसी भी पुराने बंदी को चाय पर बुला सकता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने कभी पोस्टिंग के लिए नहीं कहा। विभाग के प्रमुख ने मेरी साफ छवि के चलते मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है।जेल सुपरिटेंडेंट के तबादले के आदेशमंत्री के हस्तक्षेप के बाद हुए ऑर्डर : ADGP जेलपंजाब के ADGP जेल पीके सिन्हा ने कहा कि यह आदेश मंत्री के हस्तक्षेप के बाद जारी किए गए हैं। मुझे इस बारे में कुछ और नहीं कहना है। इस बारे में मंत्री हरजोत बैंस से संपर्क नहीं हो सका।यह भी पढ़ें : MLA परगट ने केजरीवाल और CM मान से जवाब मांगा ; यूथ कांग्रेस बोली- कैप्टन वाली राह पर AAP सरकार