![]()
पानीपत2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- वीडियो
सिनेमा थियेटर से फिल्म देखने के बाद मॉल परिसर में कार्यकताओं एवं कश्मीरी परिवार के साथ खड़े एमपी और एमएलए
हरियाणा के पानीपत शहर के विधायक प्रमोद विज एवं करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने सेक्टर 25 स्थित मित्तल मेगा मॉल के फन सिनेमा हॉल में द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी। खास बात यह रही कि MP-MLA ने यह फिल्म पानीपत में रह रहे कश्मीरी परिवारों के साथ देखी है। यह कश्मीरी परिवार कश्मीर पलायन का दर्द झेल रहा है। इस दौरान विधायक विज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे कश्मीरी भाईयों पर हुए अत्याचार को देखकर मेरा मन व्याकुल हो गया है।
यह सिनेमा कश्मीर में हुए नरसंहार पर आधारित है। यह फिल्म आने वाली पीढ़ियों को इस बात का संदेश देती है कि हमारे कश्मीरी पंडित भाई-बहनों ने किस प्रकार की प्रताड़ना को सहा है। इसके बावजूद आज समाज के प्रतिष्ठित पदों, इंजिनियर, डॉक्टर, प्रोफेसर व प्रशासनिक पदों एवं विभिन्न प्रकार के पदों पर रह कर नाम किया है |
अभिनेता अनुपम खेर के किरदार की करी प्रशंसा
मुझे यह बताते हुए गर्व है कि इस फिल्म के मुख्य किरदार अभिनेता अनुपम खेर का अभिनय सराहनीय है | मुझे तो आश्चर्य है कि कैसे पूर्व की सरकारों ने इस दर्द के बारे में बात नहीं की, देश को इसके बारे में साजिश के तहत इस दु:खद सच को सामने नहीं आने दिया। वर्षों तक अपनी दृष्टि से इन्हें अनदेखा रखा।
मैं निर्माता एवं निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन का धन्यवाद करता हूं। उनका धन्यवाद इसलिए भी कि उन्होंने अमानवीय वास्तविकता को दुनिया के सामने लाने का साहस किया। जिस तरह से कुछ लोगों को इस फिल्म के माध्यम से सच्चाई सामने आने पर डर लग रहा है, अगर यही डर उन्हें व उनकी जमात को यह पाप करते हुए लगा होता तो आज हमारे भाई-बहनों को यह दुःख नहीं देखना पड़ता |
पानीपत2 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोसिनेमा थियेटर से फिल्म देखने के बाद मॉल परिसर में कार्यकताओं एवं कश्मीरी परिवार के साथ खड़े एमपी और एमएलएहरियाणा के पानीपत शहर के विधायक प्रमोद विज एवं करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने सेक्टर 25 स्थित मित्तल मेगा मॉल के फन सिनेमा हॉल में द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी। खास बात यह रही कि MP-MLA ने यह फिल्म पानीपत में रह रहे कश्मीरी परिवारों के साथ देखी है। यह कश्मीरी परिवार कश्मीर पलायन का दर्द झेल रहा है। इस दौरान विधायक विज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे कश्मीरी भाईयों पर हुए अत्याचार को देखकर मेरा मन व्याकुल हो गया है।यह सिनेमा कश्मीर में हुए नरसंहार पर आधारित है। यह फिल्म आने वाली पीढ़ियों को इस बात का संदेश देती है कि हमारे कश्मीरी पंडित भाई-बहनों ने किस प्रकार की प्रताड़ना को सहा है। इसके बावजूद आज समाज के प्रतिष्ठित पदों, इंजिनियर, डॉक्टर, प्रोफेसर व प्रशासनिक पदों एवं विभिन्न प्रकार के पदों पर रह कर नाम किया है |अभिनेता अनुपम खेर के किरदार की करी प्रशंसामुझे यह बताते हुए गर्व है कि इस फिल्म के मुख्य किरदार अभिनेता अनुपम खेर का अभिनय सराहनीय है | मुझे तो आश्चर्य है कि कैसे पूर्व की सरकारों ने इस दर्द के बारे में बात नहीं की, देश को इसके बारे में साजिश के तहत इस दु:खद सच को सामने नहीं आने दिया। वर्षों तक अपनी दृष्टि से इन्हें अनदेखा रखा।मैं निर्माता एवं निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन का धन्यवाद करता हूं। उनका धन्यवाद इसलिए भी कि उन्होंने अमानवीय वास्तविकता को दुनिया के सामने लाने का साहस किया। जिस तरह से कुछ लोगों को इस फिल्म के माध्यम से सच्चाई सामने आने पर डर लग रहा है, अगर यही डर उन्हें व उनकी जमात को यह पाप करते हुए लगा होता तो आज हमारे भाई-बहनों को यह दुःख नहीं देखना पड़ता |