पलवल में होली पर बड़ा हादसा:हसनपुर के ​​​​​​​सिद्व दास बाबा मन्दिर भिडूकी के तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत; पुलिस छानबीन में लगी

news image

पलवल2 घंटे पहले

पलवल में बच्चों के तालाब में डूबने की सूचना के बाद लगी लोगों की भीड़।

हरियाणा के पलवल में होली पर बड़ा हादसा हो गया। सिद्व दास बाबा मन्दिर गांव भिडूकी थाना हसनपुर के तालाब में नहाते समय 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक बालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। परिजन तीन अन्य को अस्पताल के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन उनकी भी मौत हो गई। परिजनों ने बाद में बिना कोई पुलिस कार्रवाई कराए उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार पलवल के गांव भिडूकी के सिद्व दास बाबा मन्दिर के तालाब में शुक्रवार दोपहर को रंगों से सने कुछ बच्चे नहाने के लिए आए थे। इनमें से चार बच्चे तालाब में डूब गए। आसपास के लोगों को बच्चों के डूबने की बात पता चली तो तालाब किनारे भारी भीड़ लग ई। बच्चों को बाहर निकालने के लिए लोग तालाब में उतर पड़े। एक एक कर तालाब से चारों बच्चों को लोगों ने बाहर निकाला। उनमें से एक भोला पुत्र मनोज उम्र 13 वर्ष की मौत हो चुकी थी। तीन अन्य बालकों हर्षित पुत्र जगदीश उम्र 14 वर्ष, नमन पुत्र जगदीश उम्र 12 वर्ष और राज पुत्र सुभाष उम्र 15 वर्ष की सांसें चल रही थी। परिजन तीनों को इलाज के लिये अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में इन तीनों की भी मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई के बिना अंतिम संस्कार

बाद में परिजन चारों बच्चों के शवों को अन्तिम संस्कार के लिये घर ले गए। सूचना के बाद थाना हसनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने हादसे को लेकर छानबीन की और मृतक के परिजनों से बात की। लेकिन परिजनों से किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। पुलिस फिलहाल गोताखोर बुलाकर तालाब की तलाशी कराने में लगी है, इसकी जांच की जा रही है कि कहीं चारों के अलावा कोई और बच्चा भी तो तालाब मे नही डूबा हुआ है। थाना प्रबन्धक हसनपुर पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं।

पलवल2 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोपलवल में बच्चों के तालाब में डूबने की सूचना के बाद लगी लोगों की भीड़।हरियाणा के पलवल में होली पर बड़ा हादसा हो गया। सिद्व दास बाबा मन्दिर गांव भिडूकी थाना हसनपुर के तालाब में नहाते समय 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक बालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। परिजन तीन अन्य को अस्पताल के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन उनकी भी मौत हो गई। परिजनों ने बाद में बिना कोई पुलिस कार्रवाई कराए उनका अंतिम संस्कार कर दिया।जानकारी के अनुसार पलवल के गांव भिडूकी के सिद्व दास बाबा मन्दिर के तालाब में शुक्रवार दोपहर को रंगों से सने कुछ बच्चे नहाने के लिए आए थे। इनमें से चार बच्चे तालाब में डूब गए। आसपास के लोगों को बच्चों के डूबने की बात पता चली तो तालाब किनारे भारी भीड़ लग ई। बच्चों को बाहर निकालने के लिए लोग तालाब में उतर पड़े। एक एक कर तालाब से चारों बच्चों को लोगों ने बाहर निकाला। उनमें से एक भोला पुत्र मनोज उम्र 13 वर्ष की मौत हो चुकी थी। तीन अन्य बालकों हर्षित पुत्र जगदीश उम्र 14 वर्ष, नमन पुत्र जगदीश उम्र 12 वर्ष और राज पुत्र सुभाष उम्र 15 वर्ष की सांसें चल रही थी। परिजन तीनों को इलाज के लिये अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में इन तीनों की भी मौत हो गई।पुलिस कार्रवाई के बिना अंतिम संस्कारबाद में परिजन चारों बच्चों के शवों को अन्तिम संस्कार के लिये घर ले गए। सूचना के बाद थाना हसनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने हादसे को लेकर छानबीन की और मृतक के परिजनों से बात की। लेकिन परिजनों से किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। पुलिस फिलहाल गोताखोर बुलाकर तालाब की तलाशी कराने में लगी है, इसकी जांच की जा रही है कि कहीं चारों के अलावा कोई और बच्चा भी तो तालाब मे नही डूबा हुआ है। थाना प्रबन्धक हसनपुर पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *