भगवंत बने CM, समारोह में बच्चे अमेरिका से आए:पूर्व पत्नी ने कहा

news image

नई दिल्ली9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के नए सीएम भगवंत मान के शपथ समारोह में दो खास मेहमान अमेरिका से भी पहुंचे थे। ये मेहमान थे उनकी बेटी सीरत मान कौर और बेटे दिलशान मान। भगवंत और उनकी पूर्व पत्नी इंदरप्रीत कौर का तलाक होने के बाद दोनों अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं। अपने बच्चों को भारत के लिए विदा करने से पहले इंदरप्रीत कौर ने अपनी और भगवंत मान की बॉन्डिंग साझा की। इंदरप्रीत ने कहा है कि बच्चे बहुत खुश हैं। अभी उनको अपने पिता के साथ कुछ समय बिताना चाहिए। बच्चे घरवालों से काफी समय बाद मिलेंगे तो घुलने-मिलने में कुछ वक्त लगेगा।

उथल-पुथल भरी जिंदगी में परिवार को बांधकर रखा
भगवंत की जिंदगी काफी उथल-पुथल भरी रही है। लेकिन जिस एक चीज ने पूरे परिवार को बांधकर रखा, वह है पूरे परिवार का दिल से जुड़ा रिश्ता। मान की मां का नाम हरपाल कौर है और उनकी बहन मनप्रीत कौर हैं। उनकी पूर्व पत्नी इंदरप्रीत कौर ने कहा कि भगवंत हमेशा मेरी दुआओं में रहे हैं। हम चाहे अलग हो गए हों, चाहे दूर रह रहे हों, लेकिन मैंने हमेशा से उनके लिए दुआ की है और करती रहूंगी। मैंने हमेशा उनकी सफलता के लिए मेहनत की है, लेकिन पीछे रहकर। मैंने कभी भी उनके लिए बुरा नहीं कहा। बस मैं यहां अमेरिका में अपने बच्चों की पढ़ाई और अपने काम में बिजी रहती हूं।

भगवंत मान की बेटी सीरत मान कौर और बेटे दिलशान मान अपनी दादी हरपाल कौर के साथ शपथग्रहण में मौजूद रहे।

भगवंत मान की बेटी सीरत मान कौर और बेटे दिलशान मान अपनी दादी हरपाल कौर के साथ शपथग्रहण में मौजूद रहे।

मान हमेशा बच्चों के लिए लिखते हैं इमोशनल पोस्ट
भगवंत अपने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी सीरत मान को याद करते हुए लिखा था कि जब तुम पैदा हुई थी और तुम्हारे सिर पर चोट लग गई थी। उन्होंने आगे लिखा कि दस दिन तक जब तुम वेंटिलेटर पर रही थी, वो वक्त मेरे लिए काफी मुश्किल था। मान अक्सर अपनी पोस्ट में लिखते हैं कि मैं तुम लोगों को बहुत याद करता हूं।

पार्टी और परिवार में से पंजाब को चुना
जब 2015 में भगवंत मान का तलाक हो रहा था तो उन्होंने कहा था मैंने परिवार को नहीं पंजाब को चुना है। मान की पत्नी और बच्चे अमेरिका चले गए थे। मान ने पंजाब में रुककर आम आदमी पार्टी के लिए काम करने का फैसला किया। कॉमेडियन से नेता बने मान ने तलाक होने पर कहा था कि लंबे समय से पड़ा मसला हल हो गया है। कोर्ट ने फैसला कर किया है। मुझे दो परिवारों में से एक को चुनना था, मैंने पंजाब को चुना।

नई दिल्ली9 घंटे पहलेकॉपी लिंकपंजाब के नए सीएम भगवंत मान के शपथ समारोह में दो खास मेहमान अमेरिका से भी पहुंचे थे। ये मेहमान थे उनकी बेटी सीरत मान कौर और बेटे दिलशान मान। भगवंत और उनकी पूर्व पत्नी इंदरप्रीत कौर का तलाक होने के बाद दोनों अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं। अपने बच्चों को भारत के लिए विदा करने से पहले इंदरप्रीत कौर ने अपनी और भगवंत मान की बॉन्डिंग साझा की। इंदरप्रीत ने कहा है कि बच्चे बहुत खुश हैं। अभी उनको अपने पिता के साथ कुछ समय बिताना चाहिए। बच्चे घरवालों से काफी समय बाद मिलेंगे तो घुलने-मिलने में कुछ वक्त लगेगा।उथल-पुथल भरी जिंदगी में परिवार को बांधकर रखाभगवंत की जिंदगी काफी उथल-पुथल भरी रही है। लेकिन जिस एक चीज ने पूरे परिवार को बांधकर रखा, वह है पूरे परिवार का दिल से जुड़ा रिश्ता। मान की मां का नाम हरपाल कौर है और उनकी बहन मनप्रीत कौर हैं। उनकी पूर्व पत्नी इंदरप्रीत कौर ने कहा कि भगवंत हमेशा मेरी दुआओं में रहे हैं। हम चाहे अलग हो गए हों, चाहे दूर रह रहे हों, लेकिन मैंने हमेशा से उनके लिए दुआ की है और करती रहूंगी। मैंने हमेशा उनकी सफलता के लिए मेहनत की है, लेकिन पीछे रहकर। मैंने कभी भी उनके लिए बुरा नहीं कहा। बस मैं यहां अमेरिका में अपने बच्चों की पढ़ाई और अपने काम में बिजी रहती हूं।भगवंत मान की बेटी सीरत मान कौर और बेटे दिलशान मान अपनी दादी हरपाल कौर के साथ शपथग्रहण में मौजूद रहे।मान हमेशा बच्चों के लिए लिखते हैं इमोशनल पोस्टभगवंत अपने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी सीरत मान को याद करते हुए लिखा था कि जब तुम पैदा हुई थी और तुम्हारे सिर पर चोट लग गई थी। उन्होंने आगे लिखा कि दस दिन तक जब तुम वेंटिलेटर पर रही थी, वो वक्त मेरे लिए काफी मुश्किल था। मान अक्सर अपनी पोस्ट में लिखते हैं कि मैं तुम लोगों को बहुत याद करता हूं।पार्टी और परिवार में से पंजाब को चुनाजब 2015 में भगवंत मान का तलाक हो रहा था तो उन्होंने कहा था मैंने परिवार को नहीं पंजाब को चुना है। मान की पत्नी और बच्चे अमेरिका चले गए थे। मान ने पंजाब में रुककर आम आदमी पार्टी के लिए काम करने का फैसला किया। कॉमेडियन से नेता बने मान ने तलाक होने पर कहा था कि लंबे समय से पड़ा मसला हल हो गया है। कोर्ट ने फैसला कर किया है। मुझे दो परिवारों में से एक को चुनना था, मैंने पंजाब को चुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *