भगवंत मान ने संभाली CM की कुर्सी:शपथ लेने के बाद सेक्रेट्रेरिएट पहुंचे मुख्यमंत्री; अमृतसर साउथ के MLA डॉ. निज्झर प्रोटेम स्पीकर बनाए गए

news image

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bhagwant Mann Chandigarh | Punjab CM Bhagwant Mann At Civil Secretariat In Chandigarh Today

चंडीगढ़9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
शपथ ग्रहण के बाद फाइल पर साइन करते भगवंत मान। - Dainik Bhaskar

शपथ ग्रहण के बाद फाइल पर साइन करते भगवंत मान।

पंजाब के नए CM भगवंत मान ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल ली है। खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण के कुछ घंटे बाद वह पंजाब सिविल सेक्रेट्रेरिएट चंडीगढ़ पहुंचे। यहां पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

पंजाब के बड़े प्रशासनिक अफसरों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वह अफसरों की मीटिंग लेकर सरकार के कामकाज का ब्यौरा लेंगे। इसी दौरान अमृतसर साउथ से आप विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्झर को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। वह कल सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे। थोड़ी देर में उन्हें राजभवन में गवर्नर शपथ दिलाएंगे।

प्रोटेम स्पीकर डॉक्टर. निज्जर को गवर्नर बीएल पुरोहित ने शपथ दिलाई।

प्रोटेम स्पीकर डॉक्टर. निज्जर को गवर्नर बीएल पुरोहित ने शपथ दिलाई।

सबकी नजर.. पहला काम क्या करेंगे
अब सबकी नजर इस बात पर है कि CM की कुर्सी संभालने के बाद भगवंत मान पहला काम क्या करेंगे। चुनाव प्रचार के वक्त वह जरूर कह चुके हैं कि उनका हरा पैन बेरोजगारी खत्म करने के लिए चलेगा। पंजाब में करीब 36 हजार कर्मचारी पक्के होने की राह देख रहे हैं। एक लाख सरकारी नौकरियों के पद खाली पड़े हैं। इसलिए सबको आस है कि वह इसी वादे को पूरा करेंगे।

117 में से 92 सीटें जीतकर आई आप
पंजाब चुनाव में आप ने बड़ी जीत हासिल की। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से आप ने 92 सीटें जीत ली। आप ने यह चुनाव भगवंत मान के चेहरे पर लड़ा। यही वजह है कि कई जगह लोगों ने पंजाब में बदलाव तो कहीं भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मतदान किया। लोगों ने यह नहीं देखा कि उनके यहां आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार कौन है?, उसका अतीत क्या है? बल्कि ईवीएम पर जाकर झाड़ू का बटन दबा दिया। ऐसे में इस बड़ी जीत के साथ आप पर दबाव भी पूरा है।

Hindi NewsLocalPunjabBhagwant Mann Chandigarh | Punjab CM Bhagwant Mann At Civil Secretariat In Chandigarh Todayचंडीगढ़9 घंटे पहलेकॉपी लिंकशपथ ग्रहण के बाद फाइल पर साइन करते भगवंत मान।पंजाब के नए CM भगवंत मान ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल ली है। खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण के कुछ घंटे बाद वह पंजाब सिविल सेक्रेट्रेरिएट चंडीगढ़ पहुंचे। यहां पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।पंजाब के बड़े प्रशासनिक अफसरों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वह अफसरों की मीटिंग लेकर सरकार के कामकाज का ब्यौरा लेंगे। इसी दौरान अमृतसर साउथ से आप विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्झर को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। वह कल सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे। थोड़ी देर में उन्हें राजभवन में गवर्नर शपथ दिलाएंगे।प्रोटेम स्पीकर डॉक्टर. निज्जर को गवर्नर बीएल पुरोहित ने शपथ दिलाई।सबकी नजर.. पहला काम क्या करेंगेअब सबकी नजर इस बात पर है कि CM की कुर्सी संभालने के बाद भगवंत मान पहला काम क्या करेंगे। चुनाव प्रचार के वक्त वह जरूर कह चुके हैं कि उनका हरा पैन बेरोजगारी खत्म करने के लिए चलेगा। पंजाब में करीब 36 हजार कर्मचारी पक्के होने की राह देख रहे हैं। एक लाख सरकारी नौकरियों के पद खाली पड़े हैं। इसलिए सबको आस है कि वह इसी वादे को पूरा करेंगे।117 में से 92 सीटें जीतकर आई आपपंजाब चुनाव में आप ने बड़ी जीत हासिल की। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से आप ने 92 सीटें जीत ली। आप ने यह चुनाव भगवंत मान के चेहरे पर लड़ा। यही वजह है कि कई जगह लोगों ने पंजाब में बदलाव तो कहीं भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मतदान किया। लोगों ने यह नहीं देखा कि उनके यहां आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार कौन है?, उसका अतीत क्या है? बल्कि ईवीएम पर जाकर झाड़ू का बटन दबा दिया। ऐसे में इस बड़ी जीत के साथ आप पर दबाव भी पूरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *