![]()
उत्तर प्रदेश3 घंटे पहलेलेखक: आशीष उरमलिया
- कॉपी लिंक
- वीडियो
यूपी में बीजेपी, सपा, बसपा और कांग्रेस ने 662 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की है। इसमें 18 से 40 साल के 110 कैंडिडेट हैं। यानी, सिर्फ 16%. जबकि वोट देने वालों में इसी उम्र के वोटर 50% हैं। राजनीति में जब इन्हें फ्रंटफुट पर भेजने की बारी आती है तो पार्टियां दुम दबाके निकल लेती हैं। कांग्रेस का दावा है कि उसने 37% युवाओं पर भरोसा किया है। चलिए डिटेल में देखते हैं…
बीजेपी के 193 कैंडिडेट्स में सिर्फ 19 युवा, 18 चांदी के चम्मच वाले
बीजेपी ने दो लिस्ट जारी की है। इसमें 193 नाम नेताओं के नाम हैं। इसमें 19 नाम ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 से 40 के बीच है, ऐसा बीजेपी का दावा है। हालांकि, हम 18 ही तलाश पाए हैं।
95% युवा नेता वे हैं, जिनके परिवार वाले पहले से नेता हैं या बिजनेसमैन हैं
- संदीप सिंह 31 साल के हैं। बरौली से टिकट मिला है। फिलहाल राज्य शिक्षा मंत्री हैं। कल्याण सिंह के पोते और एटा से लोकसभा सांसद राजवीर सिंह के बेटे हैं।
- कुंवर सुशांत सिंह 33 साल के हैं। बुरहानपुर से कैंडिडेट हैं। फिलहाल विधायक हैं। ठाकुर हैं। इनके पापा कुंवर सर्वेश कुमार सिंह भी मुरादाबाद से सांसद हैं।
- राजबाला 39 साल की हैं। मिलक से कैंडिडेट हैं। फिलहाल विधायक हैं। जब 2017 में एफिडेविट भरी थीं तो 10 करोड़ 71 लाख 36 हजार 30 रुपए की मालकिन थीं।
- शशांक वर्मा 32 साल के हैं। निघासन से कैडिंडेट। 2019 के उपचुनाव में विधायक बने। उपचुनाव इसलिए हुए थे क्योंकि इनके पापा का निधन हो गया था। बीजेपी ने बेटे को टिकट दे कर चुनाव लड़ाया, जीत गए।
- अदिति सिंह 34 साल की हैं। रायबरेली से कैडिंडेट। फिलहाल विधायक हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अखिलेश कुमार सिंह की बेटी हैं। 25 नवंबर को भाजपा जॉइन की थीं।
- कुशाग्र सागर 31 साल के हैं। बिसौली से टिकट मिला है। इनके पूर्व विधायक पिता योगेंद्र सागर अपहरण और उम्र कैद के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।
- नितिन अग्रवाल 40 साल के हैं। हरदोई के उम्मीदवार। अभी विधायक हैं। फिर से टिकट मिल चुका है। पापा नरेश चंद्र अग्रवाल हरदोई विधानसभा से 7 बार विधायक रहे हैं। फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं।
- रिया शाक्य 25 साल की हैं। बिधूना से चुनाव लड़ेंगी। इनके पापा विनय शाक्य बिधूना से ही विधायक हैं।
- बृजभूषण राजपूत 39 साल के हैं। चरखारी से कैंडिडेट हैं। पापा गंगाचरण 3 बार सांसद रह चुके हैं।
- वीर विक्रम सिंह 34 साल के हैं। कटरा से चुनाव लड़ेंगे। प्रिंस के नाम से भी जाने जाते हैं। पहले से विधायक हैं।
- मनीषा अनुरागी 40 साल की हैं। राठ SC से फिर चुनाव लड़ेंगी। पहले से ही विधायक हैं।
- विकास गुप्ता 40 साल के हो गए हैं। आया शाह से कैंडिडेट हैं। पहले से विधायक हैं। हीरो मोटर साइकिल एजेंसी है।
- सौरभ सिंह 37 साल के हैं। कस्ता SC सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगे। पहले से विधायक हैं। बिजनेस भी है।
- मंजू त्यागी 39 साल की हैं। लखीमपुर जिले की श्रीनगर से चुनाव लड़ेंगी। पहले से विधायक हैं। इंडियन ऑयल आउटलेट डीलर हैं।
- अभिजीत सिंह सांगा 39 साल के हैं। बिठूर के विधायक हैं। इस बार वही चुनाव लड़ेंगे। व्यापारी और जमींदार हैं।
- ओम मणि वर्मा 40 साल के करीब के हैं। नरैनी से चुनाव लड़ेंगे। पहले नगर पंचायत अध्यक्ष थे। बिजनेस भी है।
- डीके भारद्वाज 40 साल हैं। सहसवान से चुनाव लड़ेंगी। पुराने बिजनेसमैन हैं।
- राहुल बच्चा सोनकर 38 के हैं। बिल्हौर SC से चुनाव लड़ेंगे। पिता काला बच्चा सोनकर भाजपा से बिल्हौर विधानसभा चुनाव लड़ चुके।
सपा के 195 में सिर्फ 23 युवा कैंडिडेट, लेकिन 12 तो नेपोटिज्म वाले हैं
समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन ने कुल मिलाकर 195 नामों की घोषणा की है। इनमें से सिर्फ 23 कैंडिडेट्स के युुवा होने का दावा गठबंधन का है। हालांकि, हम 19 को ही पहचान पाए हैं। इनमें 12 ऐसे हैं, जो अपने परिवार के चलते टिकट पा गए हैं।
वे जिन्हें परिवार के चलते सपा ने टिकट दे दिया
- राहुल यादव 38 साल के हैं। सिकंदराबाद से चुनाव लड़ेंगे। ये 2017 से विधायक हैं। लालू यादव के दामाद हैं। इनके पापा जितेंद्र यादव 2012 में विधायकी लड़ चुके हैं। फिलहाल सपा से एमएलसी हैं।
- नाहिद हसन 34 साल के हैं। कैराना से लड़ेंगे। नाहिद के पिता चौधरी मुनव्वर हसन विधायक और सांसद रहे हैं। समाजवादी पार्टी के सक्रिय नेता थे।
- चन्दन चौहान, मीरापुर 33 साल के हैं। मुजफ्फरनगर से लड़ेंगे। इनके पापा संजय चौहान समाजवादी पार्टी के नेता थे। पहले सांसद थे।
- रूपाली दीक्षित 34 साल की हैं। फतेहाबाद से लड़ेंगी। बाहुबली अशोक दीक्षित की बेटी हैं। अशोक दीक्षित आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।
- अंकित परिहार 36 साल के हैं। भगवंत नगर से लड़ेंगे। इनके पिता वीर प्रताप सिंह विधायक रहे हैं।
- राहुल लोधी 40 साल से कम हैं। हरचंदपुर से लड़ेंगे। राहुल पूर्व विधायक एवं मंत्री स्व. शिव गणेश लोधी के बेटे हैं।
- अरशद जमाल 38 साल के हैं। भोजपुर से कैंडिडेट हैं। इनके पिता जमालुद्दीन सिद्दीकी भोजपुर से ही पूर्व विधायक रहे हैं।
- यशपाल यादव 38 साल की हैं। बबीना की उम्मीदवार। राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव के बेटे हैं।
- अर्जुन सिंह 36 साल के हैं। दातागंज से कैंडिडेट हैं। इनकी मम्मी चेतना सिंह यादव दातागंज से जिला पंचायत रह चुकी हैं। अर्जुन के दादा भी जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। पापा नरेश प्रताप सिंह नेता हैं।
- कार्तिकेय राणा 40 साल से कम के हैं। देवबंद, सहारनपुर से लड़ेंगे।पूर्व मंत्री राजेंद्र राणा के बेटे हैं।
- जियाउर्रहमान 40 साल से कम के हैं। कुन्दरकी से लड़ेंगे। सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पोते हैं।
- अब्दुल्ला आजम खान 40 से कम के हैं। स्वार से लड़ेंगे। सपा नेता आजम खान के बेटे हैं।
7 युवा कैंडिडेट ऐसे भी जो बहुत पॉपुलर नहीं हैं
| कैंडिडेट | सीट | उम्र |
|
बृजेश कुमार प्रजापति |
तिंदवारी | 36 साल |
|
उत्कर्ष वर्मा |
लखीमपुर | 37 साल |
|
बृजेश कुमार वर्मा |
बिलग्राम मल्लावां | 39 साल |
| शाज इस्हाक | कोल | 40 साल |
| ज्ञानेन्द्र | आगरा उत्तरी | 40 साल |
| रूपाली दीक्षित | फतेहाबाद | 34 साल |
| अतुल प्रधान | सरधना | 38 साल |
बसपा के 108 में से सिर्फ 11 युवा कैंडिडेट
बहुजन समाज पार्टी ने कुल 108 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इनमें मात्र 11 युवाओं को मौका दिया गया है।
- चारू कैन, खैर से, उम्र- 25 साल: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की बहू हैं।
- पुष्पांकर दीपक, मुज़फ्फरनगर से, उम्र- 33 साल
- अंकित शर्मा, बड़ौत, बागपत से, उम्र- 40 साल
- नरेन्द्र कुमार, जेवर से, उम्र- 39 साल
- नितिन वर्मा, बाह से, उम्र- 26 साल
बसपा इन 6 कैंडिडेट्स के भी युवा होने का दावा कर रही है
- साहिल खान, नकुड़ से
- सर्वेश चंद्र मिश्रा, शाहजहांपुर से
- मनीष अरोड़ा, सहारनपुर नगर से
- ब्रजपाल सिंह, नगीना, बिजनौर से
- रचित गुप्ता, दातागंज, बदायूं से
- आशीष पटेल, बिथरी-चैनपुर से
कांग्रेस का दावा, इस बार 40% युवाओं को मौका देगी
कांग्रेस की पहली सूची में 125 नाम थे। इसमें से 26 युवा नेता थे। दूसरी लिस्ट में 41 नाम हैं। यानी कुल मिला कर कांग्रेस द्वारा 166 नामों की घोषणा कर दी गई है। इनमें से 60 के 18 से 40 साल की उम्र का होने का दावा किया जा रहा है।
हालांकि हम इनमें से सिर्फ 33 युवाओं की पहचान कर पाए हैं। पार्टी का दावा है कि वो इस बार 40% युवाओं को राजनीति में उतारेगी। हम जिनकी पहचान कर पाए वो युवा नेता ये रहे…
| कैंडिडेट | सीट | उम्र |
| सिकंदर वाल्मीकि | आगरा कैंट | 34 साल |
| पूनम पंडित | स्याना | 25 साल |
| देवेंद्र कश्यप | बुढ़ाना | 34 साल |
| यासमीन राणा | चरथावल | 36 साल |
| सैयद रियानुद्दीन | सरधाना | 33 साल |
| अवनीश कजाला | मेरठ कैंट | 33 साल |
| राहुल कश्यप | बड़ौत | 34 साल |
| भावना वाल्मीकि | हापुड़ | 32 साल |
| जियाउर रहमान | शिकारपुर | 28 साल |
| तुक्की मल खटीक | खुर्जा | 40 साल |
| मोनिका सूर्यवंशी | खैर | 30 साल |
| सुमन चौधरी | मांट | 37 साल |
| पूनम देवी | छाता | 28 साल |
| प्रीति धनगर | इगलास | 27 साल |
| हेमंत चाहर | फतेहरपुर सिकरी | 32 साल |
| अर्चना गौतम | हस्तिनापुर | 28 साल |
| पंखुड़ी पाठक | नोएडा | 29 साल |
| गौरांग देव चौहान | बरौली | 30 साल |
| धर्मेंद्र कुमार | अतरौली | 38 साल |
|
दिलप्रीत सिंह |
लखनऊ | 39 साल |
कांग्रेस का दावा इन नेताओं की उम्र भी 40 से कम
- आभा चौधरी, गढ़मुक्तेश्वर से
- निदा अहमद, संभल से
- हैदर अली खान, स्वार से
- दीपक चोटीवाला, दादरी से
- रजनी सिंह, बदायूं से
- पूनम पांडेय, शाहजहांपुर से
- तनवीर सफदर, ददरौल से
- ममता चौधरी, मोहनलालगंज से
- अर्जुन पासी, सलोन से
- निकलेश सरोज, कादीपुर से
- सागर सिंह, महोबा से
- ज्ञानेश शुक्ला, रामनगर से
- रमा कश्यप, गोंडा से
उत्तर प्रदेश3 घंटे पहलेलेखक: आशीष उरमलियाकॉपी लिंकवीडियोयूपी में बीजेपी, सपा, बसपा और कांग्रेस ने 662 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की है। इसमें 18 से 40 साल के 110 कैंडिडेट हैं। यानी, सिर्फ 16%. जबकि वोट देने वालों में इसी उम्र के वोटर 50% हैं। राजनीति में जब इन्हें फ्रंटफुट पर भेजने की बारी आती है तो पार्टियां दुम दबाके निकल लेती हैं। कांग्रेस का दावा है कि उसने 37% युवाओं पर भरोसा किया है। चलिए डिटेल में देखते हैं…बीजेपी के 193 कैंडिडेट्स में सिर्फ 19 युवा, 18 चांदी के चम्मच वालेबीजेपी ने दो लिस्ट जारी की है। इसमें 193 नाम नेताओं के नाम हैं। इसमें 19 नाम ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 से 40 के बीच है, ऐसा बीजेपी का दावा है। हालांकि, हम 18 ही तलाश पाए हैं।95% युवा नेता वे हैं, जिनके परिवार वाले पहले से नेता हैं या बिजनेसमैन हैंसंदीप सिंह 31 साल के हैं। बरौली से टिकट मिला है। फिलहाल राज्य शिक्षा मंत्री हैं। कल्याण सिंह के पोते और एटा से लोकसभा सांसद राजवीर सिंह के बेटे हैं।कुंवर सुशांत सिंह 33 साल के हैं। बुरहानपुर से कैंडिडेट हैं। फिलहाल विधायक हैं। ठाकुर हैं। इनके पापा कुंवर सर्वेश कुमार सिंह भी मुरादाबाद से सांसद हैं।राजबाला 39 साल की हैं। मिलक से कैंडिडेट हैं। फिलहाल विधायक हैं। जब 2017 में एफिडेविट भरी थीं तो 10 करोड़ 71 लाख 36 हजार 30 रुपए की मालकिन थीं।शशांक वर्मा 32 साल के हैं। निघासन से कैडिंडेट। 2019 के उपचुनाव में विधायक बने। उपचुनाव इसलिए हुए थे क्योंकि इनके पापा का निधन हो गया था। बीजेपी ने बेटे को टिकट दे कर चुनाव लड़ाया, जीत गए।अदिति सिंह 34 साल की हैं। रायबरेली से कैडिंडेट। फिलहाल विधायक हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अखिलेश कुमार सिंह की बेटी हैं। 25 नवंबर को भाजपा जॉइन की थीं।कुशाग्र सागर 31 साल के हैं। बिसौली से टिकट मिला है। इनके पूर्व विधायक पिता योगेंद्र सागर अपहरण और उम्र कैद के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।नितिन अग्रवाल 40 साल के हैं। हरदोई के उम्मीदवार। अभी विधायक हैं। फिर से टिकट मिल चुका है। पापा नरेश चंद्र अग्रवाल हरदोई विधानसभा से 7 बार विधायक रहे हैं। फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं।रिया शाक्य 25 साल की हैं। बिधूना से चुनाव लड़ेंगी। इनके पापा विनय शाक्य बिधूना से ही विधायक हैं।बृजभूषण राजपूत 39 साल के हैं। चरखारी से कैंडिडेट हैं। पापा गंगाचरण 3 बार सांसद रह चुके हैं।वीर विक्रम सिंह 34 साल के हैं। कटरा से चुनाव लड़ेंगे। प्रिंस के नाम से भी जाने जाते हैं। पहले से विधायक हैं।मनीषा अनुरागी 40 साल की हैं। राठ SC से फिर चुनाव लड़ेंगी। पहले से ही विधायक हैं।विकास गुप्ता 40 साल के हो गए हैं। आया शाह से कैंडिडेट हैं। पहले से विधायक हैं। हीरो मोटर साइकिल एजेंसी है।सौरभ सिंह 37 साल के हैं। कस्ता SC सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगे। पहले से विधायक हैं। बिजनेस भी है।मंजू त्यागी 39 साल की हैं। लखीमपुर जिले की श्रीनगर से चुनाव लड़ेंगी। पहले से विधायक हैं। इंडियन ऑयल आउटलेट डीलर हैं।अभिजीत सिंह सांगा 39 साल के हैं। बिठूर के विधायक हैं। इस बार वही चुनाव लड़ेंगे। व्यापारी और जमींदार हैं।ओम मणि वर्मा 40 साल के करीब के हैं। नरैनी से चुनाव लड़ेंगे। पहले नगर पंचायत अध्यक्ष थे। बिजनेस भी है।डीके भारद्वाज 40 साल हैं। सहसवान से चुनाव लड़ेंगी। पुराने बिजनेसमैन हैं।राहुल बच्चा सोनकर 38 के हैं। बिल्हौर SC से चुनाव लड़ेंगे। पिता काला बच्चा सोनकर भाजपा से बिल्हौर विधानसभा चुनाव लड़ चुके।सपा के 195 में सिर्फ 23 युवा कैंडिडेट, लेकिन 12 तो नेपोटिज्म वाले हैंसमाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन ने कुल मिलाकर 195 नामों की घोषणा की है। इनमें से सिर्फ 23 कैंडिडेट्स के युुवा होने का दावा गठबंधन का है। हालांकि, हम 19 को ही पहचान पाए हैं। इनमें 12 ऐसे हैं, जो अपने परिवार के चलते टिकट पा गए हैं।वे जिन्हें परिवार के चलते सपा ने टिकट दे दियाराहुल यादव 38 साल के हैं। सिकंदराबाद से चुनाव लड़ेंगे। ये 2017 से विधायक हैं। लालू यादव के दामाद हैं। इनके पापा जितेंद्र यादव 2012 में विधायकी लड़ चुके हैं। फिलहाल सपा से एमएलसी हैं।नाहिद हसन 34 साल के हैं। कैराना से लड़ेंगे। नाहिद के पिता चौधरी मुनव्वर हसन विधायक और सांसद रहे हैं। समाजवादी पार्टी के सक्रिय नेता थे।चन्दन चौहान, मीरापुर 33 साल के हैं। मुजफ्फरनगर से लड़ेंगे। इनके पापा संजय चौहान समाजवादी पार्टी के नेता थे। पहले सांसद थे।रूपाली दीक्षित 34 साल की हैं। फतेहाबाद से लड़ेंगी। बाहुबली अशोक दीक्षित की बेटी हैं। अशोक दीक्षित आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।अंकित परिहार 36 साल के हैं। भगवंत नगर से लड़ेंगे। इनके पिता वीर प्रताप सिंह विधायक रहे हैं।राहुल लोधी 40 साल से कम हैं। हरचंदपुर से लड़ेंगे। राहुल पूर्व विधायक एवं मंत्री स्व. शिव गणेश लोधी के बेटे हैं।अरशद जमाल 38 साल के हैं। भोजपुर से कैंडिडेट हैं। इनके पिता जमालुद्दीन सिद्दीकी भोजपुर से ही पूर्व विधायक रहे हैं।यशपाल यादव 38 साल की हैं। बबीना की उम्मीदवार। राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव के बेटे हैं।अर्जुन सिंह 36 साल के हैं। दातागंज से कैंडिडेट हैं। इनकी मम्मी चेतना सिंह यादव दातागंज से जिला पंचायत रह चुकी हैं। अर्जुन के दादा भी जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। पापा नरेश प्रताप सिंह नेता हैं।कार्तिकेय राणा 40 साल से कम के हैं। देवबंद, सहारनपुर से लड़ेंगे।पूर्व मंत्री राजेंद्र राणा के बेटे हैं।जियाउर्रहमान 40 साल से कम के हैं। कुन्दरकी से लड़ेंगे। सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पोते हैं।अब्दुल्ला आजम खान 40 से कम के हैं। स्वार से लड़ेंगे। सपा नेता आजम खान के बेटे हैं।7 युवा कैंडिडेट ऐसे भी जो बहुत पॉपुलर नहीं हैंकैंडिडेटसीटउम्रबृजेश कुमार प्रजापतितिंदवारी36 सालउत्कर्ष वर्मालखीमपुर37 सालबृजेश कुमार वर्माबिलग्राम मल्लावां39 सालशाज इस्हाककोल40 सालज्ञानेन्द्रआगरा उत्तरी40 सालरूपाली दीक्षितफतेहाबाद34 सालअतुल प्रधानसरधना38 सालबसपा के 108 में से सिर्फ 11 युवा कैंडिडेटबहुजन समाज पार्टी ने कुल 108 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इनमें मात्र 11 युवाओं को मौका दिया गया है।चारू कैन, खैर से, उम्र- 25 साल: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की बहू हैं।पुष्पांकर दीपक, मुज़फ्फरनगर से, उम्र- 33 सालअंकित शर्मा, बड़ौत, बागपत से, उम्र- 40 सालनरेन्द्र कुमार, जेवर से, उम्र- 39 सालनितिन वर्मा, बाह से, उम्र- 26 सालबसपा इन 6 कैंडिडेट्स के भी युवा होने का दावा कर रही हैसाहिल खान, नकुड़ सेसर्वेश चंद्र मिश्रा, शाहजहांपुर सेमनीष अरोड़ा, सहारनपुर नगर सेब्रजपाल सिंह, नगीना, बिजनौर सेरचित गुप्ता, दातागंज, बदायूं सेआशीष पटेल, बिथरी-चैनपुर सेकांग्रेस का दावा, इस बार 40% युवाओं को मौका देगीकांग्रेस की पहली सूची में 125 नाम थे। इसमें से 26 युवा नेता थे। दूसरी लिस्ट में 41 नाम हैं। यानी कुल मिला कर कांग्रेस द्वारा 166 नामों की घोषणा कर दी गई है। इनमें से 60 के 18 से 40 साल की उम्र का होने का दावा किया जा रहा है।हालांकि हम इनमें से सिर्फ 33 युवाओं की पहचान कर पाए हैं। पार्टी का दावा है कि वो इस बार 40% युवाओं को राजनीति में उतारेगी। हम जिनकी पहचान कर पाए वो युवा नेता ये रहे…कैंडिडेटसीटउम्रसिकंदर वाल्मीकिआगरा कैंट34 सालपूनम पंडितस्याना25 सालदेवेंद्र कश्यपबुढ़ाना34 सालयासमीन राणाचरथावल36 सालसैयद रियानुद्दीनसरधाना33 सालअवनीश कजालामेरठ कैंट33 सालराहुल कश्यपबड़ौत34 सालभावना वाल्मीकिहापुड़32 सालजियाउर रहमानशिकारपुर28 सालतुक्की मल खटीकखुर्जा40 सालमोनिका सूर्यवंशीखैर30 सालसुमन चौधरीमांट37 सालपूनम देवीछाता28 सालप्रीति धनगरइगलास27 सालहेमंत चाहरफतेहरपुर सिकरी32 सालअर्चना गौतमहस्तिनापुर28 सालपंखुड़ी पाठकनोएडा29 सालगौरांग देव चौहानबरौली30 सालधर्मेंद्र कुमारअतरौली38 सालदिलप्रीत सिंहलखनऊ39 सालकांग्रेस का दावा इन नेताओं की उम्र भी 40 से कमआभा चौधरी, गढ़मुक्तेश्वर सेनिदा अहमद, संभल सेहैदर अली खान, स्वार सेदीपक चोटीवाला, दादरी सेरजनी सिंह, बदायूं सेपूनम पांडेय, शाहजहांपुर सेतनवीर सफदर, ददरौल सेममता चौधरी, मोहनलालगंज सेअर्जुन पासी, सलोन सेनिकलेश सरोज, कादीपुर सेसागर सिंह, महोबा सेज्ञानेश शुक्ला, रामनगर सेरमा कश्यप, गोंडा से
