![]()
- Hindi News
- National
- Breaking News Live Updates; Election 2022 | 27 January PM Modi Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai, Budget Date
शेयर बाजार में आज फिर भारी गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 900 पॉइंट्स टूटकर 56,809 पर पहुंच गया है। इसके सभी 30 शेयर्स में से केवल 2 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। आज मार्केट कैप 259.73 लाख करोड़ रुपए है, जो कि मंगलवार को 262.77 लाख करोड़ रुपए था। इस तरह से निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपए का घाटा पहले मिनट में हुआ है।
गिरने वाले प्रमुख शेयर में टाइटन 3% टूटा है जबकि एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, डॉ. रेड्डी, एचसीएल टेक, विप्रो और इंफोसिस के शेयर 2-2% से ज्यादा गिरे हैं। बढ़ने वाले स्टॉक में केवल एक्सिस बैंक और एनटीपीसी हैं।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
झारखंड के गिरिडीह में नक्सलियों ने बम ब्लास्ट कर रेलवे ट्रैक उड़ाया

झारखंड में गिरिडीह के पास नक्सलियों ने बीती रात बम ब्लास्ट कर रेलवे ट्रैक उड़ा दिया। एहतियाती तौर पर इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है और राजधानी समेत कई ट्रेन के रूट भी बदले गए हैं। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार के मुताबिक, विस्फोट रात 1.30 बजे के आसपास धनबाद डिवीजन स्थित करमाबाद-चिचाकी स्टेशन के बीच हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
खान सर पर FIR; RRB-NTPC अभ्यर्थियों को उकसाने का आरोप

अपने अनोखे अंदाज से पढ़ाने को लेकर छात्रों के बीच चर्चित पटना वाले खान सर पर पुलिस ने कानूनी शिकंजा कस दिया है। उनके खिलाफ राजधानी के पत्रकार नगर थाना में नामजद केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनके साथ-साथ कुल 6 टीचरों और 16 छात्रों को इस केस में नामजद किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है। यहां के चेक नौगाम इलाके में देर रात शुरु हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हुए हैं। वहीं, सुरक्षाबलों ने इलाके में दो आतंकियों को घेर लिया है।
उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस से निकाले गए; BJP में शामिल होने की अटकलें

उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी से निकाल दिया है। कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा है कि किशोर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। माना जा रहा है कि वे आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशोर टिहरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इससे पहले, कांग्रेस ने उत्तराखंड चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, जिसमें उपाध्याय का नाम नहीं था। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें और तेज हो गईं।
कराची में MQM-P के कार्यकर्ताओं पर पुलिस की लाठी चार्ज, एक की मौत
पाकिस्तान के कराची में MQM-P पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर दिया, जिसमें एक पार्टी वर्कर की मौत हो गई। पार्टी कार्यकर्ता की मौत पर MQM-P के सांसद खालिद मकबूल सिद्दीकी ने कहा कि हम सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह के खिलाफ FIR दर्ज करवाएंगे।
PM मोदी आज भारत-सेंट्रल एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी आज वर्चुअल तरीके से भारत-सेंट्रल एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। इस शिखर सम्मेलन में पांच देश शामिल होंगे। इनमें कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान शामिल हैं।
इस इवेंट को लेकर विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि यह शिखर सम्मेलन मध्य एशियाई देशों के साथ भारत के बढ़ते जुड़ाव को दर्शाता है। बता दें कि पीएम मोदी ने 2015 में सभी मध्य एशियाई देशों का दौरा किया था। जिसके बाद से इन देशों के साथ भारत का पॉलिटिकल डायलॉग बढ़ा है।
केंद्र सरकार नागालैंड से AFSPA हटाने पर विचार कर रही

केंद्र सरकार नागालैंड से AFSPA हटाने की मांग पर विचार कर रही है। बुधवार को इस बात की जानकारी नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने दी है। नागालैंड समेत पूर्वोत्तर राज्यों के नागरिक लंबे वक्त से AFSPA हटाने की मांग करते रहे हैं। यह एक्ट आर्म्ड फोर्सेज को संदिग्ध पर गोली चलाने, तलाशी लेने, छापा मारने और हिरासत में देने जैसे तमाम अधिकार देता है।
Hindi NewsNationalBreaking News Live Updates; Election 2022 | 27 January PM Modi Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai, Budget Dateशेयर बाजार में आज फिर भारी गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 900 पॉइंट्स टूटकर 56,809 पर पहुंच गया है। इसके सभी 30 शेयर्स में से केवल 2 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। आज मार्केट कैप 259.73 लाख करोड़ रुपए है, जो कि मंगलवार को 262.77 लाख करोड़ रुपए था। इस तरह से निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपए का घाटा पहले मिनट में हुआ है।गिरने वाले प्रमुख शेयर में टाइटन 3% टूटा है जबकि एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, डॉ. रेड्डी, एचसीएल टेक, विप्रो और इंफोसिस के शेयर 2-2% से ज्यादा गिरे हैं। बढ़ने वाले स्टॉक में केवल एक्सिस बैंक और एनटीपीसी हैं।आज की अन्य बड़ी खबरें…झारखंड के गिरिडीह में नक्सलियों ने बम ब्लास्ट कर रेलवे ट्रैक उड़ायाझारखंड में गिरिडीह के पास नक्सलियों ने बीती रात बम ब्लास्ट कर रेलवे ट्रैक उड़ा दिया। एहतियाती तौर पर इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है और राजधानी समेत कई ट्रेन के रूट भी बदले गए हैं। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार के मुताबिक, विस्फोट रात 1.30 बजे के आसपास धनबाद डिवीजन स्थित करमाबाद-चिचाकी स्टेशन के बीच हुआ। पढ़ें पूरी खबर…खान सर पर FIR; RRB-NTPC अभ्यर्थियों को उकसाने का आरोपअपने अनोखे अंदाज से पढ़ाने को लेकर छात्रों के बीच चर्चित पटना वाले खान सर पर पुलिस ने कानूनी शिकंजा कस दिया है। उनके खिलाफ राजधानी के पत्रकार नगर थाना में नामजद केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनके साथ-साथ कुल 6 टीचरों और 16 छात्रों को इस केस में नामजद किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है। यहां के चेक नौगाम इलाके में देर रात शुरु हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हुए हैं। वहीं, सुरक्षाबलों ने इलाके में दो आतंकियों को घेर लिया है।उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस से निकाले गए; BJP में शामिल होने की अटकलेंउत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी से निकाल दिया है। कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा है कि किशोर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। माना जा रहा है कि वे आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशोर टिहरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इससे पहले, कांग्रेस ने उत्तराखंड चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, जिसमें उपाध्याय का नाम नहीं था। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें और तेज हो गईं।कराची में MQM-P के कार्यकर्ताओं पर पुलिस की लाठी चार्ज, एक की मौतपाकिस्तान के कराची में MQM-P पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर दिया, जिसमें एक पार्टी वर्कर की मौत हो गई। पार्टी कार्यकर्ता की मौत पर MQM-P के सांसद खालिद मकबूल सिद्दीकी ने कहा कि हम सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह के खिलाफ FIR दर्ज करवाएंगे।PM मोदी आज भारत-सेंट्रल एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी आज वर्चुअल तरीके से भारत-सेंट्रल एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। इस शिखर सम्मेलन में पांच देश शामिल होंगे। इनमें कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान शामिल हैं।इस इवेंट को लेकर विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि यह शिखर सम्मेलन मध्य एशियाई देशों के साथ भारत के बढ़ते जुड़ाव को दर्शाता है। बता दें कि पीएम मोदी ने 2015 में सभी मध्य एशियाई देशों का दौरा किया था। जिसके बाद से इन देशों के साथ भारत का पॉलिटिकल डायलॉग बढ़ा है।केंद्र सरकार नागालैंड से AFSPA हटाने पर विचार कर रहीकेंद्र सरकार नागालैंड से AFSPA हटाने की मांग पर विचार कर रही है। बुधवार को इस बात की जानकारी नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने दी है। नागालैंड समेत पूर्वोत्तर राज्यों के नागरिक लंबे वक्त से AFSPA हटाने की मांग करते रहे हैं। यह एक्ट आर्म्ड फोर्सेज को संदिग्ध पर गोली चलाने, तलाशी लेने, छापा मारने और हिरासत में देने जैसे तमाम अधिकार देता है।
