सिख फॉर जस्टिस पर केंद्र का एक्शन:खालिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़े एप, वेबसाइट और चैनल ब्लॉक; पंजाब चुनाव में फैला रहे थे गड़बड़ी

news image

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Khalistani Organization Sikhs For Justice App, Website And Channel Banned By India Government

चंडीगढ़3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) पर केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्र ने आतंकी संगठन से जुड़े एप, वेबसाइट और चैनल ब्लॉक कर दिए हैं। इसमें सबसे अहम पंजाब पॉलिटिक्स टीवी नाम का चैनल है। जिसे ब्लॉक करवा दिया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह कार्रवाई की है। सरकार को इनपुट मिला था कि इस चैनल के जरिए ऑनलाइन माध्यम का दुरुपयोग कर पंजाब चुनाव में गड़बड़ी फैलाई जा रही थी।

केंद्रीय इंटेलिजेंस एजेंसियों को मिला था इनपुट
केंद्र के मुताबिक पंजाब पॉलिटिक्स टीवी के SFJ से करीबी संबंध हैं। केंद्रीय इंटेलिजेंस एजेंसियों को इनपुट मिला था कि इस चैनल के जरिए पंजाब में चल रहे विधानसभा चुनावों में गड़बड़ी की कोशिश की जा रही थी। विदेश से चलने वाला यह चैनल ऑनलाइन माध्यम से गड़बड़ी फैला रहा था। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान हुआ लेकिन केंद्र ने इस चैनल को 18 फरवरी को ब्लॉक कर दिया था। केंद्र ने इसके लिए IT नियमों के तहत मिले इमरजेंसी अधिकारों का हवाला दिया।

क्या है सिख फॉर जस्टिस?
सिख फॉर जस्टिस खालिस्तानी संगठन है, जिसका हेडक्वार्टर US में है। काफी समय पहले भारत सरकार इस संगठन को गैरकानूनी करार दे चुकी है। संगठन के मेंबर भारतीय जांच एजेंसी के रडार पर हैं। संगठन का मुखी गुरपतवंत सिंह पन्नू भारत में नेताओं को धमकाने के साथ लाल किला पर तिरंगा लगाने जैसी कई घोषणाओं को लेकर विवादों में रह चुका है। इसके अलावा पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक के मामले को भी पन्नू ने खालिस्तान से जोड़ लिया था।

Hindi NewsLocalPunjabKhalistani Organization Sikhs For Justice App, Website And Channel Banned By India Governmentचंडीगढ़3 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) पर केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्र ने आतंकी संगठन से जुड़े एप, वेबसाइट और चैनल ब्लॉक कर दिए हैं। इसमें सबसे अहम पंजाब पॉलिटिक्स टीवी नाम का चैनल है। जिसे ब्लॉक करवा दिया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह कार्रवाई की है। सरकार को इनपुट मिला था कि इस चैनल के जरिए ऑनलाइन माध्यम का दुरुपयोग कर पंजाब चुनाव में गड़बड़ी फैलाई जा रही थी।केंद्रीय इंटेलिजेंस एजेंसियों को मिला था इनपुटकेंद्र के मुताबिक पंजाब पॉलिटिक्स टीवी के SFJ से करीबी संबंध हैं। केंद्रीय इंटेलिजेंस एजेंसियों को इनपुट मिला था कि इस चैनल के जरिए पंजाब में चल रहे विधानसभा चुनावों में गड़बड़ी की कोशिश की जा रही थी। विदेश से चलने वाला यह चैनल ऑनलाइन माध्यम से गड़बड़ी फैला रहा था। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान हुआ लेकिन केंद्र ने इस चैनल को 18 फरवरी को ब्लॉक कर दिया था। केंद्र ने इसके लिए IT नियमों के तहत मिले इमरजेंसी अधिकारों का हवाला दिया।क्या है सिख फॉर जस्टिस?सिख फॉर जस्टिस खालिस्तानी संगठन है, जिसका हेडक्वार्टर US में है। काफी समय पहले भारत सरकार इस संगठन को गैरकानूनी करार दे चुकी है। संगठन के मेंबर भारतीय जांच एजेंसी के रडार पर हैं। संगठन का मुखी गुरपतवंत सिंह पन्नू भारत में नेताओं को धमकाने के साथ लाल किला पर तिरंगा लगाने जैसी कई घोषणाओं को लेकर विवादों में रह चुका है। इसके अलावा पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक के मामले को भी पन्नू ने खालिस्तान से जोड़ लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *