सुषमा स्वराज पर पीएम के परिवार में बच्ची का नाम:नरेंद्र मोदी ने सुनाया 25 साल पुराना किस्सा, कैसे मां ने लाडली का नाम रखा

news image

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भाजपा की दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज के नाम पर उनके परिवार में जन्मी बच्ची का नाम रखे जाने का एक बेहद दिलचस्प किस्सा साझा किया।

पीएम मोदी ने एक फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि कैसे आज से 25 साल पहले उनकी मां ने सुषमा स्वराज से मिलने के बाद परिवार में जन्मीं बेटी का नाम ही सुषमा रख दिया। पीएम ने लिखा कि अभी मैं जालंधर से एक रैली करके लौट रहा हूं। आज सुषमा की जयंती है। मुझे उनसे जुड़ा एक बहुत पुराना वाकया अचानक याद आया तो सोचा आपसे शेयर करूं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि करीब 25 साल पहले की बात होगी, जब मैं भाजपा में संगठन का काम करता था और सुषमा स्वराज गुजरात में चुनावी दौरे पर आई थीं। मेरा जो गांव है वडनगर, वो वहां गईं तो मेरी मां से भी मिलीं। उस वक्त हमारे परिवार में मेरे भतीजे के घर एक बेटी जन्मी थी। ज्योतिषी ने नक्षत्र देखकर उसका नाम निकाला और फिर नाम तय हुआ। घर वालों ने भी तय कर लिया था कि जैसा वो लोग कह रहे हैं, वैसा ही करेंगे।

मां बोलीं- बेटी का नाम सुषमा ही रखा जाएगा
प्रधानमंत्री ने लिखा, ”लेकिन मेरी मां ने सुषमा जी से मिलने के बाद कहा कि बेटी का नाम सुषमा ही रखा जाएगा। मेरी मां बहुत पढ़ी-लिखी नहीं हैं, लेकिन वो विचारों से बहुत आधुनिक हैं। और उस समय उन्होंने जिस तरह सबको निर्णय सुनाया, वो भी मुझे आज तक याद है। आज सुषमा जी की जन्म-जयंती पर उन्हें नमन।”

साल 2019 में दुनिया को कह गईं अलविदा
बता दें कि भाजपा की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज का 6 अगस्त, 2019 को 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। सुषमा स्वराज की जयंती पर केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्रियों समेत कई भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली4 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भाजपा की दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज के नाम पर उनके परिवार में जन्मी बच्ची का नाम रखे जाने का एक बेहद दिलचस्प किस्सा साझा किया।पीएम मोदी ने एक फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि कैसे आज से 25 साल पहले उनकी मां ने सुषमा स्वराज से मिलने के बाद परिवार में जन्मीं बेटी का नाम ही सुषमा रख दिया। पीएम ने लिखा कि अभी मैं जालंधर से एक रैली करके लौट रहा हूं। आज सुषमा की जयंती है। मुझे उनसे जुड़ा एक बहुत पुराना वाकया अचानक याद आया तो सोचा आपसे शेयर करूं।पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि करीब 25 साल पहले की बात होगी, जब मैं भाजपा में संगठन का काम करता था और सुषमा स्वराज गुजरात में चुनावी दौरे पर आई थीं। मेरा जो गांव है वडनगर, वो वहां गईं तो मेरी मां से भी मिलीं। उस वक्त हमारे परिवार में मेरे भतीजे के घर एक बेटी जन्मी थी। ज्योतिषी ने नक्षत्र देखकर उसका नाम निकाला और फिर नाम तय हुआ। घर वालों ने भी तय कर लिया था कि जैसा वो लोग कह रहे हैं, वैसा ही करेंगे।मां बोलीं- बेटी का नाम सुषमा ही रखा जाएगाप्रधानमंत्री ने लिखा, ”लेकिन मेरी मां ने सुषमा जी से मिलने के बाद कहा कि बेटी का नाम सुषमा ही रखा जाएगा। मेरी मां बहुत पढ़ी-लिखी नहीं हैं, लेकिन वो विचारों से बहुत आधुनिक हैं। और उस समय उन्होंने जिस तरह सबको निर्णय सुनाया, वो भी मुझे आज तक याद है। आज सुषमा जी की जन्म-जयंती पर उन्हें नमन।”साल 2019 में दुनिया को कह गईं अलविदाबता दें कि भाजपा की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज का 6 अगस्त, 2019 को 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। सुषमा स्वराज की जयंती पर केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्रियों समेत कई भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *