![]()

देश भर में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना पाबंदियों के कारण लोग दो साल तक रंगों के त्योहार का आनंद नहीं ले पाए। इस साल आम नागरिकों से लेकर बड़े-बड़े राजनेता, छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग, घरों से लेकर मंदिर, सेना के जवान होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं।
2022 में देशभर से चुनिंदा 22 फोटो में हमने होली के तमाम रंगों को समेटा है। इन्हें देखने से पहले कोरोना के बाद मन रहे त्योहार पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं…

चेन्नई में लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाया। बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी जमकर डांस किया।

यह तस्वीर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है। यहां होली सम्मेलन कार्यक्रम में लोगों ने पूरे जोश के साथ होली का जश्न मनाया।

हैदराबाद में होली के कार्यक्रम के दौरान थिरकते लोग, यहां रंग, गुलाल के साथ टमाटर से भी होली खेली गई।

राजस्थान के पुष्कर में पर्यटक और स्थानीय लोगों ने गुलाल से गुलाबी होली खेली।

श्रीनगर में CRPF के जवानों ने होली का जश्न मनाया और जमकर डांस किया।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लोग एक-दूसरे के साथ होली खेलते और खुशी से झूमते दिखे।

असम के गुवाहाटी में लोग होली के रंग के रंगे नजर आए। सभी ने नफरत भुलाकर जमकर डांस किया।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के स्थानीय लोगों ने भारतीय सेना के जवानों के साथ होली मनाई। उन्होंने जवानों से गले मिलकर शुभकामनाएं दीं।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में राजस्थानी समुदाय के लोगों ने लोक गीतों पर डांस कर होली मनाई।

जम्मू के गजानसू इलाके में BSF के जवानों ने होली के अवसर पर एक दूसरे को रंग लगाया, गाने गाए और जमकर डांस भी किया।

गुजरात के अहमदाबाद में रंगों और पानी के साथ लोगों ने होली खेली।

मुंबई के जुहू बीच पर लोगों ने होली खेली। इस समारोह में विदेशी नागरिक भी शामिल हुए।

पुणे में बच्चे रंगों और वाटर गन से एक दूसरे के साथ होली खेलते हुए।

MP में मुख्यमंत्री निवास पर सीएम शिवराज सिंह ने धूमधाम से आम जनता और BJP कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई।

भारत स्थित ब्रिटेन के हाई कमिश्नर एलेक्स इलिस ने गुझिया खाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

रांची में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कुछ इस तरह होली के रंगों में नजर आए।

भोपाल में मिस्टर स्कसेना फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे एक्टर जिम्मी शेरगिल ने क्रू के लोगों के साथ होली मनाई।

पंजाब के अमृतसर में BSF की 73 बटालियन (बीएन) के जवानों ने अजनाला मुख्यालय में होली खेली। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी उनके साथ जमकर डांस किया।

जनाधिकार पार्टी (JAP) के अध्यक्ष पप्पू यादव ने परिवार के लोगों और दोस्तों के साथ होली मनाई।

जर्मन राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने बरसाना(UP) में जमकर गुलाल उड़ाया।

भोपाल में होली मनाते लोगों पर पानी की बौछार करता एक व्यक्ति।

बंगाल के नदिया में लोग अपने गम भुलकर रंगों के त्योहार में रंगे नजर आए।
देश भर में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना पाबंदियों के कारण लोग दो साल तक रंगों के त्योहार का आनंद नहीं ले पाए। इस साल आम नागरिकों से लेकर बड़े-बड़े राजनेता, छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग, घरों से लेकर मंदिर, सेना के जवान होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं।2022 में देशभर से चुनिंदा 22 फोटो में हमने होली के तमाम रंगों को समेटा है। इन्हें देखने से पहले कोरोना के बाद मन रहे त्योहार पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं…चेन्नई में लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाया। बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी जमकर डांस किया।यह तस्वीर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है। यहां होली सम्मेलन कार्यक्रम में लोगों ने पूरे जोश के साथ होली का जश्न मनाया।हैदराबाद में होली के कार्यक्रम के दौरान थिरकते लोग, यहां रंग, गुलाल के साथ टमाटर से भी होली खेली गई।राजस्थान के पुष्कर में पर्यटक और स्थानीय लोगों ने गुलाल से गुलाबी होली खेली।श्रीनगर में CRPF के जवानों ने होली का जश्न मनाया और जमकर डांस किया।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लोग एक-दूसरे के साथ होली खेलते और खुशी से झूमते दिखे।असम के गुवाहाटी में लोग होली के रंग के रंगे नजर आए। सभी ने नफरत भुलाकर जमकर डांस किया।जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के स्थानीय लोगों ने भारतीय सेना के जवानों के साथ होली मनाई। उन्होंने जवानों से गले मिलकर शुभकामनाएं दीं।तमिलनाडु के कोयंबटूर में राजस्थानी समुदाय के लोगों ने लोक गीतों पर डांस कर होली मनाई।जम्मू के गजानसू इलाके में BSF के जवानों ने होली के अवसर पर एक दूसरे को रंग लगाया, गाने गाए और जमकर डांस भी किया।गुजरात के अहमदाबाद में रंगों और पानी के साथ लोगों ने होली खेली।मुंबई के जुहू बीच पर लोगों ने होली खेली। इस समारोह में विदेशी नागरिक भी शामिल हुए।पुणे में बच्चे रंगों और वाटर गन से एक दूसरे के साथ होली खेलते हुए।MP में मुख्यमंत्री निवास पर सीएम शिवराज सिंह ने धूमधाम से आम जनता और BJP कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई।भारत स्थित ब्रिटेन के हाई कमिश्नर एलेक्स इलिस ने गुझिया खाकर होली की शुभकामनाएं दीं।रांची में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कुछ इस तरह होली के रंगों में नजर आए।भोपाल में मिस्टर स्कसेना फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे एक्टर जिम्मी शेरगिल ने क्रू के लोगों के साथ होली मनाई।पंजाब के अमृतसर में BSF की 73 बटालियन (बीएन) के जवानों ने अजनाला मुख्यालय में होली खेली। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी उनके साथ जमकर डांस किया।जनाधिकार पार्टी (JAP) के अध्यक्ष पप्पू यादव ने परिवार के लोगों और दोस्तों के साथ होली मनाई।जर्मन राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने बरसाना(UP) में जमकर गुलाल उड़ाया।भोपाल में होली मनाते लोगों पर पानी की बौछार करता एक व्यक्ति।बंगाल के नदिया में लोग अपने गम भुलकर रंगों के त्योहार में रंगे नजर आए।