
Written by नित्यानंद पाठक | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 26, 2021, 10:48 PM
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज राजा ने ‘हिंदुओं के बीच नमाज’ विवाद पर पूर्व कोच और पूर्व खिलाड़ी वकार यूनिस को अपने ही देश की इज्जत नहीं करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि वह ऐसा ही बयान दे सकते हैं।
भारत पर जीत के बाद पाकिस्तान में हो रही हिंदुओं को नीचा दिखाने की राजनीति
पाकिस्तान के महान गेंदबाजों में से एक वकार यूनिस की इज्जत तार-तार होते दिख रही है। ‘हिंदुओं के बीच नमाज’ वाले बयान पर उनके ही साथी और मौजूदा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज राजा ने ऐसा बयान दिया है, जिसके बारे में शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कॉमेंटेटर हर्षा भोगले के ट्वीट पर ही रिप्लाई करते हुए कहा कि वकार तो अपने ही देश की इज्जत नहीं करते। उनसे इससे अधिक की उम्मीद क्या की जाय।
उल्लेखनीय है कि वकार यूनिस ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान की भारत पर जीत के बाद खेल का आकलन करते-करते अलग ही बात करने लग गए। मैच के दौरान ड्रिंक्स ब्रेक के वक्त रिजवान ने मैदान पर ही नमाज पढ़ी। इसे सारी दुनिया ने देखा। इसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल रहे वकार भी शामिल थे। वकार ने लेकिन इस पर जो कहा उसे लेकर कई लोगों को निराशा हुई।
वकार यूनिस की ‘सबसे खराब और खतरनाक बात’ पर भड़के हर्षा भोगले, बोले यकीन है जल्द माफी मांगेंगे
वकार इस बात से खुश थे कि रिजवान ने ‘हिंदुओं के बीच नमाज पढ़ी। उन्होंने कहा, सबसे अच्छी बात जो रिजवान ने की कि उसने माशाअल्लाह… उसने ग्राउंड में खड़े होकर नमाज पढ़ी जो कि हिंदुओं के बीच में खड़े होके… तो वह बहुत स्पेशल था। उनकी इस टिप्पणी पर मशहूर कॉमेंटेटर हर्षा भोगले भी निराश दिखे। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह माफी मांगेंगे।
कभी पोर्न वीडियो मामले में फंसे थे वकार यूनिस, आज नमाज पर दे रहे ज्ञान
मशहूर कॉमेंटेटर हर्षा भोगले भी वकार यूनिस के इस बयान से बहुत निराश नजर आए। उन्होंने लिखा, ‘वकार युनिस के कद के इनसान का यह कहना कि रिजवान को हिंदुओं के सामने नमाज पढ़ते देखना उसके लिए बहुत खास था, मेरे लिए जिंदगी की सबसे निराशाजनक बातों में से एक है। हममें से काफी लोग इन बातों पर तवज्जो नहीं देते और खेल की बातें करते हैं और इस की बातें सुनना बहुत परेशान करने वाला है।’ इसी पर रमीज राजा ने रिप्लाई किया है।
![]()
‘हिंदुओं के बीच नमाज’ पर वकार यूनिस की बड़ी बेइज्जती, रमीज राजा बोले- वह तो अपने ही देश की इज्जत नहीं करते
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : not surprised at all he is racist about his own country rameez raja on waqar younis namaz controversy
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Written by नित्यानंद पाठक | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 26, 2021, 10:48 PMपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज राजा ने ‘हिंदुओं के बीच नमाज’ विवाद पर पूर्व कोच और पूर्व खिलाड़ी वकार यूनिस को अपने ही देश की इज्जत नहीं करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि वह ऐसा ही बयान दे सकते हैं। भारत पर जीत के बाद पाकिस्तान में हो रही हिंदुओं को नीचा दिखाने की राजनीतिनई दिल्लीपाकिस्तान के महान गेंदबाजों में से एक वकार यूनिस की इज्जत तार-तार होते दिख रही है। ‘हिंदुओं के बीच नमाज’ वाले बयान पर उनके ही साथी और मौजूदा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज राजा ने ऐसा बयान दिया है, जिसके बारे में शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कॉमेंटेटर हर्षा भोगले के ट्वीट पर ही रिप्लाई करते हुए कहा कि वकार तो अपने ही देश की इज्जत नहीं करते। उनसे इससे अधिक की उम्मीद क्या की जाय।रमीज राजा ने ट्वीट में लिखा- जरा भी आश्चर्य नहीं हुआ। मैं अपने अनुभव से बता सकता हूं कि एक आदमी जो अपने देश की भाषाओं और शहरों के बारे में नस्लवादी है, वह आसानी से धार्मिक मतभेदों के बारे में इस तरह की नकारात्मक टिप्पणी कर सकता है। साथ ही रमीज ने #alwaysbitter (हमेशा कड़वा) #alwaysnegative (हमेशा नकारात्मक) टैग भी लिखे।उल्लेखनीय है कि वकार यूनिस ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान की भारत पर जीत के बाद खेल का आकलन करते-करते अलग ही बात करने लग गए। मैच के दौरान ड्रिंक्स ब्रेक के वक्त रिजवान ने मैदान पर ही नमाज पढ़ी। इसे सारी दुनिया ने देखा। इसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल रहे वकार भी शामिल थे। वकार ने लेकिन इस पर जो कहा उसे लेकर कई लोगों को निराशा हुई।वकार यूनिस की ‘सबसे खराब और खतरनाक बात’ पर भड़के हर्षा भोगले, बोले यकीन है जल्द माफी मांगेंगेवकार इस बात से खुश थे कि रिजवान ने ‘हिंदुओं के बीच नमाज पढ़ी। उन्होंने कहा, सबसे अच्छी बात जो रिजवान ने की कि उसने माशाअल्लाह… उसने ग्राउंड में खड़े होकर नमाज पढ़ी जो कि हिंदुओं के बीच में खड़े होके… तो वह बहुत स्पेशल था। उनकी इस टिप्पणी पर मशहूर कॉमेंटेटर हर्षा भोगले भी निराश दिखे। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह माफी मांगेंगे।कभी पोर्न वीडियो मामले में फंसे थे वकार यूनिस, आज नमाज पर दे रहे ज्ञानमशहूर कॉमेंटेटर हर्षा भोगले भी वकार यूनिस के इस बयान से बहुत निराश नजर आए। उन्होंने लिखा, ‘वकार युनिस के कद के इनसान का यह कहना कि रिजवान को हिंदुओं के सामने नमाज पढ़ते देखना उसके लिए बहुत खास था, मेरे लिए जिंदगी की सबसे निराशाजनक बातों में से एक है। हममें से काफी लोग इन बातों पर तवज्जो नहीं देते और खेल की बातें करते हैं और इस की बातें सुनना बहुत परेशान करने वाला है।’ इसी पर रमीज राजा ने रिप्लाई किया है।’हिंदुओं के बीच नमाज’ पर वकार यूनिस की बड़ी बेइज्जती, रमीज राजा बोले- वह तो अपने ही देश की इज्जत नहीं करतेNavbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : not surprised at all he is racist about his own country rameez raja on waqar younis namaz controversyHindi News from Navbharat Times, TIL Network
