
Edited by हिमांशु तिवारी | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 26, 2021, 10:55 PM
लखनऊ (Lucknow Latest News Hindi) के आशियाना से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लड़कियों के बीच जमकर मारपीट होती हुई नजर आ रही है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
![]()
आशियाना पुलिस ने दर्ज किया गया केस
हाइलाइट्स
- लखनऊ के स्काई हिल्टन के नजदीक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- इस वीडियो में एक युवती की दो लड़कियां बुरी तरह से पिटाई करती हुई नजर आ रही हैं
- पुलिस ने इस घटना के बाद दर्ज किया केस, रॉबिन नाम के युवक को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Uttar Pradesh News Hindi) के आशियाना थाना क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो स्काई हिल्टन नाम के एयरबार के नजदीक का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से युवतियों के बीच मारपीट हुई। इस मारपीट में एक युवक भी शामिल बताया जा रहा है। पूरी घटना के बीच आशियाना पुलिस (Aashiyana Police) ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला सोमवार रात का है। यहां होटल के नजदीक एक कार आकर रुकी। इसमें एक लड़की सवार थी। इसी बीच फैजाबाद रोड का रहने वाला रॉबिन भी वहां पहुंच गया। बताया गया कि उसके साथ भी दो युवतियां थीं। कहा जा रहा है कि ये दोनों लड़कियां नशे में थीं। अब रॉबिन के साथ मौजूद उसकी दो दोस्तों ने दूसरी लड़की की पिटाई करनी शुरू कर दी। लड़की बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उधर, युवती की तहरीर पर पुलिस ने रॉबिन और उसकी दो दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
रॉबिन के खिलाफ दी थी तहरीर
इस मामले में इन्स्पेक्टर धीरज शुक्ला ने जानकारी दी है। उनका कहना है कि 10 अक्टूबर को कार सवार युवती ने रॉबिन के खिलाफ तहरीर दी थी। लड़की का आरोप था कि रॉबिन ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शोषण किया है। पुलिस ने यह कहा है कि वह इस मामले में जांच में जुटी है। वहीं, सोमवार को लड़की की रॉबिन से फिर से मुलाकात हो गई। रॉबिन के साथ दो अन्य युवतियां भी थीं। उन्होंने लड़की पर गंभीर आरोप लगाए। कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस पूरे मामले में रॉबिन को अरेस्ट कर लिया गया है।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : clash between girls in lucknow video goes viral on social media
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Edited by हिमांशु तिवारी | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 26, 2021, 10:55 PMलखनऊ (Lucknow Latest News Hindi) के आशियाना से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लड़कियों के बीच जमकर मारपीट होती हुई नजर आ रही है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।आशियाना पुलिस ने दर्ज किया गया केसहाइलाइट्सलखनऊ के स्काई हिल्टन के नजदीक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलइस वीडियो में एक युवती की दो लड़कियां बुरी तरह से पिटाई करती हुई नजर आ रही हैंपुलिस ने इस घटना के बाद दर्ज किया केस, रॉबिन नाम के युवक को किया गिरफ्तारलखनऊउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Uttar Pradesh News Hindi) के आशियाना थाना क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो स्काई हिल्टन नाम के एयरबार के नजदीक का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से युवतियों के बीच मारपीट हुई। इस मारपीट में एक युवक भी शामिल बताया जा रहा है। पूरी घटना के बीच आशियाना पुलिस (Aashiyana Police) ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।मामला सोमवार रात का है। यहां होटल के नजदीक एक कार आकर रुकी। इसमें एक लड़की सवार थी। इसी बीच फैजाबाद रोड का रहने वाला रॉबिन भी वहां पहुंच गया। बताया गया कि उसके साथ भी दो युवतियां थीं। कहा जा रहा है कि ये दोनों लड़कियां नशे में थीं। अब रॉबिन के साथ मौजूद उसकी दो दोस्तों ने दूसरी लड़की की पिटाई करनी शुरू कर दी। लड़की बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उधर, युवती की तहरीर पर पुलिस ने रॉबिन और उसकी दो दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।रॉबिन के खिलाफ दी थी तहरीरइस मामले में इन्स्पेक्टर धीरज शुक्ला ने जानकारी दी है। उनका कहना है कि 10 अक्टूबर को कार सवार युवती ने रॉबिन के खिलाफ तहरीर दी थी। लड़की का आरोप था कि रॉबिन ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शोषण किया है। पुलिस ने यह कहा है कि वह इस मामले में जांच में जुटी है। वहीं, सोमवार को लड़की की रॉबिन से फिर से मुलाकात हो गई। रॉबिन के साथ दो अन्य युवतियां भी थीं। उन्होंने लड़की पर गंभीर आरोप लगाए। कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस पूरे मामले में रॉबिन को अरेस्ट कर लिया गया है। Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : clash between girls in lucknow video goes viral on social mediaHindi News from Navbharat Times, TIL Network
