आज मोहाली कोर्ट में सरेंडर करेंगे मजीठिया:ड्रग्स केस में फंसे अकाली नेता को SC से मिली राहत खत्म, कल इंतजार करती रह गई पंजाब पुलिस

news image

चंडीगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अकाली नेता बिक्रम मजीठिया - Dainik Bhaskar

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया

ड्रग्स केस में फंसे दिग्गज अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत खत्म हो गई है। वह आज मोहाली की ट्रायल कोर्ट में सरेंडर करेंगे। इसके बाद वह रेगुलर जमानत के लिए भी याचिका दायर करेंगे। मजीठिया के वकील डीएस सोब्ती ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मजीठिया आज सरेंडर करेंगे। इससे पहले कल मोहाली में पंजाब पुलिस की एसआईटी पूरा दिन इंतजार करती रही लेकिन मजीठिया नहीं सरेंडर करने नहीं आए।

मजीठिया के खिलाफ मोहाली की क्राइम ब्रांच में इंटरनेशनल ड्रग तस्करों के साथ साठगांठ के आरोप में केस दर्ज है। इस मामले में जमानत न मिलने पर SC ने चुनाव लड़ने के लिए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। हालांकि अकाली दल का कहना है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक बदलाखोरी की वजह से यह केस दर्ज किया।

ट्रायल और हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी जमानत
बिक्रम मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उन्होंने मोहाली कोर्ट में अग्रिम जमानत लगाई थी, हालांकि यह खारिज हो गई। इसके बाद वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चले गए। वहां कुछ दिन की अंतरिम राहत के बाद उनकी याचिका खारिज हो गई। फिर वह सुप्रीम कोर्ट गए। सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए 23 फरवरी तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बिक्रम मजीठिया
माझा के अकाली दिग्गज बिक्रम मजीठिया इस बार पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू के खिलाफ अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। पहले वह मजीठा सीट से उम्मीदवार थे। सिद्धू ने उन्हें अमृतसर ईस्ट से लड़ने को कहा तो वह वहां से भी चुनाव मैदान में आ गए। इसके बाद सिद्धू चैलेंज किया कि वह मजीठा सीट छोड़ें और एक ही सीट से चुनाव लड़े। मजीठिया ने वह शर्त भी कबूल कर ली और मजीठा से पत्नी गनीव कौर को उम्मीदवार बना सिर्फ अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ा है।

चंडीगढ़2 घंटे पहलेकॉपी लिंकअकाली नेता बिक्रम मजीठियाड्रग्स केस में फंसे दिग्गज अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत खत्म हो गई है। वह आज मोहाली की ट्रायल कोर्ट में सरेंडर करेंगे। इसके बाद वह रेगुलर जमानत के लिए भी याचिका दायर करेंगे। मजीठिया के वकील डीएस सोब्ती ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मजीठिया आज सरेंडर करेंगे। इससे पहले कल मोहाली में पंजाब पुलिस की एसआईटी पूरा दिन इंतजार करती रही लेकिन मजीठिया नहीं सरेंडर करने नहीं आए।मजीठिया के खिलाफ मोहाली की क्राइम ब्रांच में इंटरनेशनल ड्रग तस्करों के साथ साठगांठ के आरोप में केस दर्ज है। इस मामले में जमानत न मिलने पर SC ने चुनाव लड़ने के लिए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। हालांकि अकाली दल का कहना है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक बदलाखोरी की वजह से यह केस दर्ज किया।ट्रायल और हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी जमानतबिक्रम मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उन्होंने मोहाली कोर्ट में अग्रिम जमानत लगाई थी, हालांकि यह खारिज हो गई। इसके बाद वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चले गए। वहां कुछ दिन की अंतरिम राहत के बाद उनकी याचिका खारिज हो गई। फिर वह सुप्रीम कोर्ट गए। सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए 23 फरवरी तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बिक्रम मजीठियामाझा के अकाली दिग्गज बिक्रम मजीठिया इस बार पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू के खिलाफ अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। पहले वह मजीठा सीट से उम्मीदवार थे। सिद्धू ने उन्हें अमृतसर ईस्ट से लड़ने को कहा तो वह वहां से भी चुनाव मैदान में आ गए। इसके बाद सिद्धू चैलेंज किया कि वह मजीठा सीट छोड़ें और एक ही सीट से चुनाव लड़े। मजीठिया ने वह शर्त भी कबूल कर ली और मजीठा से पत्नी गनीव कौर को उम्मीदवार बना सिर्फ अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *